50MP कैमरा, 120W फास्ट चार्जिंग के साथ Xiaomi 13 Pro भारत में 26 फरवरी को होगा लॉन्च

Xiaomi 13 Pro की भारत में लॉन्च की डेट सेट हो गई है। इस फोन को 26 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को चीन में पहले से ही लॉन्च किया जा चुका है। यह चौथा स्मार्टफोन है जिसे स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इससे पहले iQoo 11 5G और OnePlus 11 5G और Samsung Galaxy S23 series इस प्रोसेसर के साथ मार्किट में आए हैं। Xiaomi 13 Pro की कीमत अभी कंपनी ने रिवील नहीं की है। 
 

Xiaomi 13 Pro भारत लॉन्च 

कंपनी द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार कंपनी Xiaomi 13 Pro को भारत में 26 फरवरी को  9:30pm IST पर लॉन्च करेगी। इवेंट को शाओमी इंडिया की साइट और कंपनी के आधिकारिक फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा। हैंडसेट की कीमत अभी साझा नहीं की गई है। याद दिला दें, इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में पिछले दिसंबर CNY 4,999 (करीब Rs. 61,000) में लॉन्च किया गया था। 
 

Xiaomi 13 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर से तो कन्फर्म नहीं किए गए हैं।  हालांकि, उम्मीद है कि यह चीन में आए हैंडसेट के सामान ही होगी। चीन में लॉन्च हुए हैंडसेट में 6.73-इंच 2K OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 SoC के साथ 12GB की LPDDR5X रैम दी गई है। 

कैमरा की बात करें तो, Xiaomi 13 Pro में Leica-ब्रांडेड 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और NFC मौजूद है। Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 4820mAh की बैटरी के साथ 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *