5000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च हुआ Poco X5 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Poco X5 Pro 5G सोमवार को भारत में लॉन्च हो गया। कंपनी का यह नया मिड-रेंजर एक ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 778G SoC पर काम करता है, जिसे Adreno 642L GPU के साथ जोड़ा गया है। यह डुअल-सिम (नैनो) 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 14 स्किन पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ एक्सफिनिटी AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 900 nits पीक ब्राइटनेस से लैस है। पोको के इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। पोको ने ग्लोबल मार्केट के लिए Poco X5 5G भी लॉन्च किया।
 

Poco X5 Pro 5G price in India, availability

Poco X5 Pro 5G की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। पोको के इस स्मार्टफोन की सेल Flipkart के जरिए होगी। इसके अलावा, ग्राहक स्मार्टफोन को ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं।
 

Poco X5 Pro 5G specifications, features

पोको के इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच Xfinity AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 900 nits की पीक ब्राइटनेस से लैस है। डिस्प्ले में 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी शामिल है। Poco X5 Pro 5G में Snapdragon 778G SoC मिलता है, जो Adreno 642L GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है।

पोको एक्स5 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का ISOCELL HM2 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। रियर कैमरा यूनिट 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जो 120fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Poco X5 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह Android 12 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसके अलावा, पोको ने इस स्मार्टफोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा किया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.91×76.03×7.9 मिलीमीटर और वजन लगभग 181 ग्राम है। इसे IP53 रेटिंग भी प्राप्त है।

स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक से लैस है। Poco X5 Pro 5G डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। Poco फोन में 12-लेयर ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन सिस्टम और एक X-एक्सिस लीनियर मोटर भी फिट की गई है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *