Pathaan Box Office Collection Day 12:

Pathaan Box Office Collection Day 12: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने 12वें दिन कलेक्शन के मामले में एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने बाहुबली-2 को पीछे छोड़ दिया है जो अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म मानी जाती थी। पठान वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 800 करोड़ को पार कर गई है और अभी भी इसका आगे बढ़ना जारी है। वहीं भारत में भी फिल्म का कलेक्शन ग्राफ ऊपर की ओर ही बढ़ रहा है। रविवार को भी पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा खासा रहा और अब फिल्म के लिए कहा जाने लगा है कि यह 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। आइए आपको बताते हैं कि पठान का 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान भारत की सबसे बड़ी फिल्म का तमगा हासिल कर चुकी है। कलेक्शन के मामले में फिल्म ने राह में आने वाले हर रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को पठान ने 28 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया और इसका दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 63 करोड़ के लगभग पहुंच गया। एक हिंदी फिल्म के नेट बिजनेस में पठान 410 करोड़ को पार कर गई है और यह भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से पहले सिर्फ Baahubali-2 और KGF-2 ही इस मुकाम तक पहुंच पाई थीं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म ने नम्बर 1 पोजीशन पा ली है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 800 करोड़ को पार कर गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब से पहले सिर्फ Baahubali-2 ऐसी फिल्म थी जिसने 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। बाहुबली-2 का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 802 करोड़ बताया गया है लेकिन पठान का वर्ल्ड ग्रॉस कलेक्शन 806 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के आंकड़े इससे भी बड़े हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड का कहना है कि पठान ने डॉमेस्टिक मार्केट में 515 करोड़ कमाए हैं और ओवरसीज में 325 करोड़ कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन 840 करोड़ हो गया है। इतनी कमाई अब तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं की है। इसलिए इस रिकॉर्ड को भी पठान ने अपने नाम कर लिया है। पठान अब 900 करोड़ की ओर बढ़ रही है। वहीं इंडस्ट्री के जानकारों को कहना है कि फिल्म 1000 करोड़ को भी पार कर सकती है। 

11वें दिन फिल्म पठान की सक्सेस सातवें आसमान पर पहुंच गई। पठान बॉलीवुड की पहली फिल्म बनी जिसने महज 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई की। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म ने 11वें दिन 22 करोड़ के लगभग कलेक्शन किया। वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने कहा कि पठान 11 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म है। ऐसे कई और रिकॉर्ड भी हैं जो पठान ने कायम किए हैं। फिल्म अगर 900 करोड़ को भी पार कर लेती है तो यह सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म होगी। इस रिकॉर्ड को आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए तोड़ना बहुत ही मुश्किल होगा। फिल्मी दुनिया के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *