Gadar-2 Leak: हैंडपंप नहीं, पोल उखाड़ते सनी देओल का सीन Gadar-2 से लीक! देखें वायरल वीडियो

गदर- एक प्रेम कथा लोगों के दिलों में आज भी वैसे ही बसी हुई है जैसे 22 साल पहले रिलीज के बाद बस गई थी। सनी देओल की इस सुपर-डुपर हिट फिल्म का सीक्वल यानि कि गदर-2 जब से अनाउंस हुआ है, फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। गदर-2 में वही 22 साल पुरानी जोड़ी देखने को मिलेगी, यानि कि सनी देओल और अमीषा पटेल। फिल्म का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन 22 साल बाद भी मीम्स का हिस्सा है। इससे मालूम पड़ जाता है कि फिल्म का क्रेज अभी भी वैसा का वैसा ही बरकरार है। तो क्या हो अगर गदर-2 का सीन रिलीज से पहले ही आपको देखने को मिल जाए? जी हां, Gadar-2 का एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। और ये सीन इतना जबरदस्त है कि लीक होते ही सेकेंड्स के हिसाब से वायरल हो गया। 

Gadar-2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस फिल्म के इंतजार में फैंस का एक-एक दिन 1 साल के बराबर कट रहा है। ऐसे में फिल्म की एक झलक पहले ही देखने को मिल जाए कैसा हो? सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर-2 का एक सीन शूटिंग के दौरान लीक हो गया है। इस सीन में सनी पाजी हैंडपंप नहीं, एक पोल उखाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनको चारों ओर से पुलिस ने घेर रखा है और बैकग्राउंड में एक्ट्रेस सिमरत कौर एक पोल से बंधी नजर आ रही हैं। सनी देओल का ये एक्शन सीन है जो फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स में से एक है। ट्विटर यूजर गोलू मीणा के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। आप भी देखें ये लीक हुआ वीडियो- 

सीन में आप देख सकते हैं कि सनी देओल को एक पोल से बांधा गया है। वे काले पठानी सूट में नजर में आ रहे हैं। सीन का सीक्वेंस कुछ ऐसा है कि वे बहुत सारे लोगों से लड़ते हुए दिख रहे हैं। फिर गुस्से में आकर वह पोल को ही एक हाथ से उखाड़ फेंकते हैं। इस सीन के लीक होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म के लिए और ज्यादा बढ़ गई है। वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

आपको बता दें कि गदर-एक प्रेम कथा आज से 22 साल पहले सन् 2001 में रिलीज हुई थी। गदर-2 के पोस्टर को मेकर्स ने गणतंत्र दिवस यानि कि 26 जनवरी 2023 को रिलीज किया था। फिल्म में लगभग वही पुरानी गदर वाली स्टारकास्ट नजर आने वाली है लेकिन अमरीश पुरी को ऑडियंस इस बार मिस करने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल का साथ सिमरत कौर, लव सिन्हा और मनीष वाधवा दे रहे हैं। 

गदर-एक प्रेम कथा फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उस वक्त बहुत कम फिल्में होती थीं जो 100 या 200 करोड़ क्लब में पहुंच पाती थीं। महीनों तक हाउसफुल बिजनेस करने वाली ‘गदर’ का अब दूसरा भाग आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर-2 पर लगभग 15 साल से काम किया जा रहा था। तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को अब मेकर्स कहां तक लेकर जाते हैं इसको देखने के लिए फैंस को अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। फिल्मी दुनिया की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *