मात्र 4 सेकंड में 0-100km/h स्पीड वाली 2023 Zeekr X EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें फीचर्स

चीन की ऑटोमोबाइल मेकर कंपनी Geely ने अपना नया EV पेश किया है। 2023 Zeekr X के नाम से लॉन्च हुई ये इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। Zeekr दरअसल Geely की ही सब्सिडिएरी ब्रैंड है जिसने अर्बन कैटिगरी का ये EV यूरोपीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पेश किया है। कंपनी इसका प्रोडक्शन साल की अंतिम तिमाही तक शुरू करने की बात कह रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कौन से खास फीचर्स लेकर आई है। 
 

2023 Zeekr X EV की कीमत, उपलब्धता

2023 Zeekr X को इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों के सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल अभी यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी इसका प्रोडक्शन साल के अंत तक शुरू करेगी, ऐसा कहा गया है। जल्द ही इसके चीन में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।  

2023 Zeekr X EV के स्पेसिफिकेशंस

Geely की Zeekr की ओर से पेश किया गया ये लेटेस्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिक कारों को नए रूप में पेश करता है। यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया गया है जिसकी लम्बाई 175.2 इंच है और चौड़ाई 72.3 इंच है। ऊंचाई में यह 61.9 इंच की हाइट के साथ आता है। इसका व्हीलबेस 108.2 इंच का है। यह कंपनी के सस्टेनेबल एक्सपीरियंस आर्किटेक्चर पर आधारित है। इलेक्ट्रिक कार में फ्रेमलेस डोर डिजाइन दिया गया है। इसमें एक्सटीरियर मिरर भी फ्रेमलेस मिलते हैं जिससे यह बेहद मॉडर्न लुक कैरी करता है। 

इलेक्ट्रिक कार में कुछ खास एक्सटीरियर फीचर जैसे स्प्लिट हेडलाइट्स, शानदार बम्पर और बड़े व्हील आर्च देखने को मिलते हैं। इसका रियर डिजाइन भी काफी स्पोर्टी लुक के साथ दिया गया है। रियर में विंडो विंडशील्ड वाइपर्स के साथ आती है। साथ ही रूफ स्पॉयलर भी इसमें मिलता है और टेल लाइट बहुत ही स्लिम हैं। प्रोडक्शन मॉडल में डोर हैंडल दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन इनकी जगह कंपनी पुश बटन दे सकती है जो कि पेश किए गए मॉडल में देखे जा सकते हैं। 

2023 Zeekr X EV के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। लेकिन इतनी जानकारी सामने आई है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 4 सेकेंड में पकड़ सकती है। चीन में भी इसकी दस्तक जल्द होने की बात कही गई है जो कि 2023 में दूसरी तिमाही में हो सकता है। दूसरे मार्केट्स में कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *