हाल ही में Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार MS11 की कुछ फोटो लीक हुई थी, जिससे इस अपकमिंग EV का डिजाइन दुनिया के सामने आ गया था। अब, Xiaomi ने इस कार डिजाइन को लीक करने के लिए मुआवजे और जुर्माने के रूप में बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड से 1 मिलियन युआन (करीब 1.21 करोड़ रुपये) की मांग की है। लीक हुई तस्वीर इस कार की अभी तक की सबसे क्लियर तस्वीर थी। Xiaomi MS11 4-डोर सेडान होगी।

Gizmochina के अनुसार, Xiaomi ने कंपनी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को लीक करने के लिए मुआवजे और जुर्माने के रूप में डिजाइनिंग कंपनी पर 1 मिलियन युआन का फाइन किया है। 22 जनवरी को, बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी ने गलती से अपकमिंग MS11 इलेक्ट्रिक कार के आगे और पीछे के बम्पर के डिजाइन को लीक कर दिया था।

रिपोर्ट बताती है कि जबकि बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड का कहना है कि कंपनी इस घटना के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं थी, क्योंकि उप-विक्रेताओं द्वारा ड्राफ्ट लीक किए गए थे, लेकिन बीजिंग मोल्डिंग टेक्नोलॉजी और शाओमी ऑटो के बीच हस्ताक्षरित गोपनीयता समझौते के अनुसार, किसी भी अनहोनी के लिए डिजाइनिंग कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए Bejing Molding Xiaomi को 1 मिलियन युआन का भारी जुर्माना देगी।

रिपर्ट आगे बताती है कि CEO Lei Jun ने कहा कि “Xiaomi लीक के लिए जीरो टॉलरेंस रखती है और उम्मीद है कि सभी भागीदार और आपूर्तिकर्ता गोपनीयता समझौते का पालन करेंगे। भारी जुर्माना सभी भागीदारों के लिए एक सबक होगा कि Xiaomi ऐसी घटनाओं को स्वीकार या अनुमति नहीं देगी और डिफॉल्टरों के साथ सख्ती से निपटेगी।”

जैसा की हमने बताया, लीक हुई तस्वीर Xiaomi MS11 की अभी तक की सबसे क्लियर तस्वीर थी। Xiaomi MS11 की फोटो में फ्रंट और रियर के बंपर दिखाई दिए थे। MS11 की इस फोटो से कार के फुल ग्लास रूफ, बड़े व्हील और विलवुड ब्रेक का पता चलता है। इसमें पहियों के बीच में Xiaomi लोगो है और विंडशील्ड के टॉप पर एक LiDAR सेंसर दिखाई देता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *