शाहरुख खान ने क्यों ट्वीट किया 26 साल पहले आई इस हिट फिल्म का नाम! फैंस हो गए बेताब

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख ने फिल्म पठान से चार साल बाद वापसी की है। उनके कमबैक को लेकर अब एक और ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है। फैंस उनकी फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पठान को शाहरुख की कमबैक फिल्म के तौर पर देखा जाने लगा है, और शायद वजह भी यही लग रही है कि फैंस के बीच फिल्म इतनी पॉपुलर हो रही है। लेकिन कमबैक शब्द को लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद 26 साल पहले रिलीज हुई एक फिल्म चर्चा में आ गई है। क्या है पूरा मामला, हम आपको बताते हैं। 

पठान की ताबड़तोड़ कमाई इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। यहां तक कि फिल्म को शाहरुख खान की कमबैक फिल्म भी कहा जाने लगा है। लेकिन शाहरुख खान ने अपने एक ट्वीट में हॉ़लीवुड फिल्म गैटेका का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है (हिंदी में अनुवादित), ‘गैटेका मूवी! मैंने वापस आने के लिए कुछ भी नहीं बचाया है। मुझे लगता है कि जिंदगी थोड़ी सी ऐसी ही है। आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं … आप आगे बढ़ने के लिए बने हैं। वापस मत आइए। जबकि तुमने जो भी शुरू किया था, उसे पूरा करने की कोशिश करो। एक 57 साल के आदमी की सलाह।’

इस हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो Gattaca फिल्म 1997 में आई थी। यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें एथन हॉक, उमा थुरमन और जूड लॉ को मेन कैरेक्टर प्ले में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कुछ यूं थी कि इसमें जेनेटिक्स की मदद से कोई व्यक्ति अपनी क्षमता को जान सकता था। इस बीच एक लड़के ने अपनी किस्मत को चमकाने के लिए सबसे झूठ बोला और अपने सपने पूरे करने की कोशिश की। शाहरुख का ये ट्वीट उनके स्ट्रगल से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्वीट के बाद फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट है और वे इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक होंगे। लेकिन यह फिल्म भारत में किसी भी ओटीटी पर उपलब्ध नहीं है। आप इसे इंटरनेट पर सर्च करके किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। पठान फिल्म की बात करें तो, इसकी सक्सेस का परचम तीसरे दिन भी लहराता दिखाई दिया। फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में तीसरे दिन 300 करोड़ को पार कर गई। यानि कि हर दिन यह फिल्म लगभग 100 करोड़ का कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर यह आज यानि, शनिवार को भी ऐसे ही कलेक्शन ट्रेंड दिखाती है तो कोई हैरानी नहीं होगी कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म पहले वीकेंड में ही विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *