महेंद्र सिंह धोनी पिच से प्रोडक्शन पर! धोनी एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म Lets Get Married का पोस्टर आउट, मूवी में होंगे ये स्टार!

भारतीय क्रिकेट में स्टार प्लेयर रहे महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मों में सिक्सर लगाने की तैयारी कर चुके हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का पोस्टर भी अब रिलीज हो गया है। क्रिकेट में कप्तानी करने के बाद अब धोनी फिल्म प्रोड्यूसर बन चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहली फिल्म कौन सी है, आप भी इसके बारे में जानने को बेताब हो रहे होंगे। तो हम आपको बताते हैं कि कैप्टल कूल की पहली फिल्म कौन सी है और इसके बारे में क्या कुछ जानकारी सामने आई है। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रॉडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटिड की ओर से उनकी पहली फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर भी किया है। इतना ही नहीं, फिल्म की कास्ट से संबंधित जानकारी भी इसमें दी गई है। इस फिल्म का नाम है LGM (Lets Get Married) या हिंदी में लेट्स गेट मैरिड। जी हां, धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म जल्द ही दर्शकों और उनके फैंस के सामने होगी। देखें मोशन पोस्टर- 

धोनी एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी ये फिल्म तमिल एक तमिल फिल्म है। आप देख सकते हैं कि प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक एनिमेटेड पोस्टर जारी किया गया है। इसमें एक छोटी सी बस दिखाई गई है जो एक घुमावदार रोड पर चलती हुई दिखाई गई है, और जिस रोड का कोई अंत भी नहीं है। फिल्म को रमेश थमिलमानी ने निर्देशित किया है। यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर के नाम की जगह साक्षी सिंह धोनी लिखा गया है यानि कि फिल्म के प्रोडक्शन का काम महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी संभाल रही हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हरीश कल्याण और इवाना लीड रोल में दिखाई देंगे। साथ ही नादिया और योगी बाबू भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। 

Lets Get Married का पोस्टर रिलीज होते ही महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उनको इस फिल्म की सफलता के लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं। रोचक बात ये है कि धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए तमिल फिल्म इंडस्ट्री को चुना है। इसके पीछे क्या वजह है, शायद आने वाले दिनों में वे इसका खुलासा कर सकते हैं। बहरहाल फैंस को इंतजार है कि धोनी के प्रोडक्शन हाउस की ये फिल्म कैसी होने वाली है। धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत 25 जनवरी, 2019 से हुई थी। प्रोडक्शन हाउस रोर ऑफ द लॉयन, विलेज टु ग्लोरी और द हिडन हिंदू जैसे शॉर्ट प्रोजक्ट बना चुका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *