भारत ने टेस्ट किया 7500km/h की स्पीड वाला हाइपरसोनिक हथियार, दुश्मन के छुड़ा देगा छक्के!

भारत ने बीते दिन यानि कि 27 जनवरी, शुक्रवार को अपने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्सट्रेटर व्हीकल (Hypersonic Technology Demonstrator Vehicle) का सफल परीक्षण किया। संक्षिप्त में इसे HSTDV भी कहा जाता है। इसका परीक्षण ओडिशा में अब्दुल कलाम आईलैंड के तट पर किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इस हथियार का सबसे पहला टेस्ट 2019 में किया था। क्या है ये हथियार और इसे किसलिए बनाया गया है, आप भी जान लें इसके बारे में। 

हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्सट्रेटर व्हीकल (HSTDV) एक मिसाइल जैसा दिखने वाला हथियार है जिसे हाइपरसोनिक स्पीड पर उड़ने के लिए बनाया गया है। (हाइपरसोनिक चीजें ध्वनि की गति से भी पांच गुना तेज बताई जाती हैं) ANI की ओर से एक अपडेट में डिफेंस स्रोतों के हवाले से इसके सफल परीक्षण की जानकारी दी गई। इससे पहले भी इसका परीक्षण 2019 में किया गया था जो कि इसका सबसे पहला टेस्ट था। दरअसल 2008 में पूर्व डीआरडीओ चीफ वीके सारस्वत ने कहा था कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्क्रैम जैट इंजन की क्षमता को दिखाना था कि कैसे 15 से 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक स्क्रैम जैट इंजन परफॉर्म करता है। इस इंजन की मदद से यह व्हीकल 7408 किलोमीटर प्रतिघंटा यानि कि लगभग 7500km/h की रफ्तार पर उड़ सकता है। 

स्क्रैमजेट इंजन एक ऐसा इंजन होता है जिसे हाइपरसोनिक स्पीड पर ऑपरेट किया जा सकता है। एक नॉर्मल जेट इंजन की तरह इसमें ईंधन भरा होता है लेकिन खास बात इसमें ये होती है कि उस ईंधन को जलाने के लिए यह वातावरण की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है। साथ ही यह इसके अंदर प्रवेश करने वाली ऑक्सीजन को अपनी स्पीड के बलबूते कम्प्रेस कर देता है। जिसके बाद वह कम्प्रेस होकर कम्बशन चैम्बर में पहुंचती है। 

इसलिए इसके उड़ान भरने का सिद्धांत कुछ ऐसा हो जाता है कि यह एक खास स्पीड पर पहुंचने के बाद ही इसका इंजन शुरू होता है। इंजन शुरू होने से पहले इसे सामान्य रूप से किसी रॉकेट इंजन की तरह ही एक स्पीड पकड़ाई जाती है। सामान्य रॉकेट इंजन में फ्यूल और ऑक्सीडाइजर दोनों मौजूद होते हैं लेकिन सुपरसोनिक इस हथियार में केवल फ्यूल मौजूद होता है। इसलिए यह केवल ऐसे वातावरण में उड़ान भर सकता है जहां पर पर्याप्त मात्रा में वायुमंडलीय ऑक्सीजन मौजूद हो। HSTDV टेस्ट करने का मकसद है कि आने वाले समय में भारत इससे सुपरसोनिक मिसाइल बना सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *