50 हजार साल में पहली बार पृथ्‍वी के करीब आ रहा हरा धूमकेतु, इस दिन देख सकेंगे

आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए अगले कुछ दिन बेहद खास होने वाले हैं। लगभग 50 हजार साल पहले एक हरा धूमकेतु (green comet) पृथ्वी के पास से गुजरा था। यह एक बार फ‍िर से लौट रहा है। C/2022 E3 (ZTF) नाम के इस धूमकेतु को पिछले साल खोजा गया था। जानकारी के अनुसार, यह धूमकेतु 1 फरवरी को पृथ्‍वी के सबसे करीब आएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि इसे नग्‍न आंखों से देखा जा सकेगा, लेकिन अगर आपके पास एक दूरबीन या छोटा टेलिस्‍कोप है, तो आप इस धूमकेतु को और बेहतर तरीके से स्‍पॉट कर सकते हैं। 

नासा के मुताबिक, C/2022 E3 (ZTF) धूमकेतु का पीरियड लगभग 50 हजार साल है। इसका मतलब है कि पिछली बार जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के 4.2 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आया था, तब हमारा ग्रह पुरापाषाण काल (Upper Paleolithic period) में था।

वैज्ञानिकों को यह भी कहना है कि इस धूमकेतु को नग्‍न आंखों से तभी देखा जा सकेगा, जब आपके इलाके में प्रदूषण बहुत कम होगा और आसमान व मौसम साफ होगा। यॉर्क यूनिवर्सिटी (York University) ने भी इस धूमकेतु को देखने की योजना बनाई है। कनाडा की इस यूनिवर्सिटी में बहुत बड़ा टेलिस्‍कोप लगा है, जिसके जरिए धूमकेतु को देखा जाएगा। 

बताया जा रहा है कि यह धूमकेतु 1 फरवरी और 2 फरवरी के बीच हमारे ग्रह के नजदीक से होते हुए गुजरेगा। रिपोर्टों के अनुसार, अगर यह धूमकेतु उसी तरह चमकता रहा जैसे अभी चमक रहा है, तो इसे बिना टेलीस्‍कोप के सीधे आंखों के जरिए रात में आसमान में देखा जा सकता है। धूमकेतुओं को लेकर इसलिए कोई भविष्‍यवाणी नहीं की जा सकती, क्‍योंकि इनकी चमक कम भी हो सकती है। 

शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा कि यह कोई एस्‍टरॉयड है। तब यह बृहस्पति की कक्षा के अंदर था। जल्‍द यह धूमकेतुओं की तरह चमकने लगा। C/2022 E3 (ZTF) को वैज्ञानिकों ने पिछले साल ही खोजा है। पुरापाषाण काल के इंसानों को भी इसके बारे में पता भी नहीं रहा होगा।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *