संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस थ्री डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदी के कपड़ों में जेल की सलाखों के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं।
ट्वीट में लिखा है, ‘आपके लिए लेकर आ रहे हैं संजय दत्त और अरशद वारसी की एपिक जोड़ी। हम सब इनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनका इंतजार हमारे इंतजार से भी लंबा था।’
इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय दत्त हैं, जबकि फिल्म को डायरेक्ट सिद्धांत सचदेव कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार नजर आ रहा है। जैसे की हमने बताया, संजय दत्त और अरशद वारसी दोनों कैदियों के कपड़ों में हैं और सलाखों के पीछे हैं।
हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। अब, जब पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है, तो निश्चित तौर पर हम जल्द इस अपकमिंग मूवी को लेकर अहम जानकारियां जारी होने की उम्मीद करते हैं। अरशद वारसी और संजय दत्त को एक साथ फिर से देखने का उनके फैन्स का लंबे समय का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
