Pathaan: शाहरुख खान की पठान देख सिनेमा हॉल में ही नाचने लगे फैंस, देखें वीडियो

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) ने रिलीज के पहले ही दिन थिएटर्स में धूम मचा दी। फिल्म के पहले दिन के ज्यादातर शो सोल्ड आउट रहे। ए़डवांस बुकिंग में ही फिल्म के आने वाले दिनों के शो भी पूरी तरह से बिक चुके हैं। यहां तक की सैंकड़ों की संख्या में शो बढ़ाने का काम भी हुआ है। फिल्म के क्रेज का पता सोशल मीडिया से भी पता चलता है, जहां अलग-अलग जगह से आ रहे वीडियो में फैन्स थिएटर के अंदर Pathaan के गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं।

Twitter, Facebook हो या YouTube, Pathaan के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भर गया है, जहां पठान के शो के दौरान फिल्म के गानों पर लोग थिरकते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर ‘किंग इज बैक’ भी ट्रेंड हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग शाहरुख खान के वीडियो में स्टेज पर चढ़कर या अपनी-अपनी सीट्स पर खड़े होकर नाच रहे हैं।

आप इन ट्वीट को नीचे देख सकते हैं, जिनमें लोग गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं:-
 

  

पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। पठान दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।  

बात करें फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की, तो पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एनालिस्‍ट रमेश बाला ने बताया है कि पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर की है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *