एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसे आप एयरटेल की ऑफिशिअल वेबसाइट या ऐप पर जाकर खरीद सकते हैं। एयरटेल प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में आपको 6GB डेटा दिया जाता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यानि कि इस डेटा को आप वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है।
कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 900 free SMS का भी बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको 6GB इंटरनेट डेटा देता है, जिसे आप चाहें तो एक दिन में ही खत्म कर सकते हैं या फिर 84 दिनों तक जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। एयरटेल Rs 455 प्लान (Airtel Rs 455 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसमें फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया गया है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं।
Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
