Pathaan का रिकॉर्ड! फर्स्‍ट शो के बाद 300 शो बढ़ाए गए, दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) रिलीज हो गई है। कई दिनों से चला आ रहा फैंस का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। देश और दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस अपने स्‍टार की फ‍िल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा है, जिसने इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है। पठान को लेकर आई इस जानकारी को आप भी जान लीजिए। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि पठान फ‍िल्‍म के शोज में इजाफा किया गया है। ऐसा होना बनता भी है क्‍योंकि तमाम मीडिया रिपार्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ टूट रही है 
 

अपने ट्वीट में तरण आदर्श ने लिखा, अभूतपूर्व: ‘पठान’ के शो बढ़े, स्क्रीन काउंट ऑल-टाइम हाईएस्ट (हिंदी)… पहले शो के ठीक बाद प्रदर्शकों द्वारा 300 शो बढ़ाए गए। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि स्‍क्रीन काउंट के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने 300 शो बढ़ाने का फैसला किया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि पठान के पास अब दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स हैं। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं। 

इससे पहले तरण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया था कि यह फिल्म 100 से ज्‍यादा देशों में रिलीज हो रही है। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए हैं। अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने यह जानकारी भी शेयर की थी कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *