5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, Helio G85 चिप के साथ Moto G23, Moto G13 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Motorola की ओर से दो नए स्मार्टफोन Moto G23 और Moto G13 को लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन अब कंपनी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए हैं। Moto G23 को कंपनी के Moto G22 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। वहीं G13 भी लगभग समान स्पेसिफिकेशंस साथ ही लॉन्च किया गया है। मसलन, दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.5 इंच एचडी प्लस पैनल दिया गया है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन में सेंटर में पंच होल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिलता है। इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Moto G23, Moto G13 की कीमत, उपलब्धता

Motorola ने Moto G23, Moto G13 को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। Moto G23 की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,600 रुपये) है। यह फोन चारकोल मैटे और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, Moto G13 की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) है। फोन को मैटे चारकोल, ब्लू लैवेंडर और रोज गोल्ड कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Moto G23 के स्पेसिफिकेशंस

दोनों ही स्मार्टफोन लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं लेकिन कहीं-कहीं पर अंतर देखने को मिलता है। Moto G23 में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा मॉड्यूल आयताकार फॉर्म में दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस MediaTek Helio G85 चिपसेट से लैस है। Moto G23 में 4जीबी रैम और 8 जीबी रैम का ऑप्शन दिया गया है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। Moto G23 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
 

Moto G13 के स्पेसिफिकेशंस

Moto G सीरीज के Moto G13 में स्क्रीन साइज में कोई अंतर नहीं दिया गया है। इसमें भी MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। Moto G13 में सिंगल 4 जीबी मॉडल उतारा गया है। डिवाइस में मेन कैमरा 50MP का है और साथ में 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस है। तीसरे सेंसर के तौर पर इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिल जाता है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर के साथ आता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। दोनों ही डिवाइसेज में पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पानी से बचाव के लिए डिवाइसेज को IP52 रेट किया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *