Oscars 2023: RRR ने रचा एक और इतिहास!

Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवार्ड्स (Academy Awards) के लिए नामांकन की घोषणा की गई है और जैस कि उम्मीद थी फिल्‍म RRR के सांग “नाटू नाटू” (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसी गाने को इसी कैटेगरी में गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस नॉमिनेशन के साथ, RRR ऑस्‍कर में जाने वाली कुछ अन्य भारतीय फिल्‍मों के साथ शामिल हो गई है।

95th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जो एक्‍टर रिज अहमद और एलिसन विलियम्‍स ने की। 95वें अकादमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस में 12 मार्च को किया जाएगा। नामांकन में RRR का बेहद पॉपुलर गाना “नाटू नाटू” भी शामिल हो गया है। गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में नॉमिनेट किया गया है। रिलीज के बाद से यह गाना भारत में लोगों की जबान पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग ने कई ट्रेंड्स को जन्म दिया।
 

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। बीते दिनों ‘नाटू-नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था। इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को इस ऐतिहासिक पुरस्कार के नवाजा गया था। गाना नाटू-नाटू तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए ‘नाचो नाचो’ के नाम से लिखकर कम्पोज किया गया।

फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई।  फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *