Pathaan Advance Booking: एडवांस बुकिंग से 58 करोड़ रुपये कमा चुकी है पठान, सभी बॉलीवुड मूवी को पछाड़ा!

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) कल, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। भारत में इस फ‍िल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म के एक गाने के रिलीज के बाद यह आलोचाओं में फंसी थी, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि बॉयकॉट ट्रेंड भी फिल्म की सफलता को रोकने में नाकामयाब रहेगा, क्योंकि पठान ने कथित तौर पर अपनी एडवांस बुकिंग से ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और 60 करोड़ के बहुत नजदीक है।

Sacnilk के डेटा के अनुसार, फिल्म ‘Pathaan’ के पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग से हुआ कलेक्शन लगभग 59 करोड़ पहुंच चुका है। अपनी रिपोर्ट्स में वेबसाइट ने बताया है कि रिलीज के पहले दिन, यानी बुधवार के लिए फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 27.14 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि गुरुवार के लिए 15.71 करोड़ और आने वाले अन्य दिनों के लिए 15.81 करोड़ का कलेक्शन पहले ही कर लिया है।
 

डेटा बताता है कि इन सभी दिनों के लिए कुल 21,71,054 टिकट बिके हैं। प्री-सेल्स के मामले में ये आंकड़ा कथित तौर पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘पठान’ पिछले साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘वॉर’ और KGF 2 से भी आगे निकल गई है।

SRK फैन्स अपने पसंदीदा अभिनेता को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने वाले हैं। शाहरुख के साथ इस फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारे भी हैं। पठान फिल्म की कहानी जासूसी पर आधारित हो सकती है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। 

खबर है कि शाहरुख खान की पठान के साथ दर्शकों को थिएटर में सलमान खान की इस वर्ष ईद के दौरान रिलीज होने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी दिख सकता है। किसी का भाई किसी की जान को फरहद सामजी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सलमान के साथ पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, पठान की रिलीज के अगले दिन यानी 26 जनवरी को राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yudh) सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *