OnePlus 11 होगा 8GB/128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कलर्स और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

OnePlus 11 को इस साल के शुरू में चीन में कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। यह OnePlus 10 Pro के अपग्रेड के तौर पर आया था। अब 7 फरवरी को यह फोन भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य क्षेत्रों में पेश होगा। इस दौरान OnePlus Buds Pro और OnePlus  मैकेनिकल कीबोर्ड को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा।

अब लोकप्रिय टिपस्टर मुकुल शर्मा का मानना ​​​​है कि OnePlus 11 भारत में 8GB / 128GB वेरिएंट में आएगा जो कि अमेजन लिस्टिंग से पता चल रहा है। यह देखते हुए कि चीनी मॉडल को 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट में पेश किया गया था। मुकुल शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि OnePlus 11 टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन कलर्स में आएगा। आने वाले समय में वनप्लस के फोन की कीमत का खुलासा होगा।

 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस के लिए OnePlus 11 में 6.7 इंच की QHD+ E4 OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 3216×1440 पिक्सल है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए एक पंच होल कटआउट दिया गया है। यह HDR10+ को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है, जिसके साथ Adreno GPU है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB LPDDR5 RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। ऑपेरटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

OnePlus 11 में 32MP का पहला कैमरा, 48MP का दूसरा कैमरा और 50MP मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, वाईफाई और 5G है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिसके साथ में IP54 सर्टिफिकेशन और अलर्ट स्लाइडर मिलता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *