Samsung Galaxy M54 के रेंडर, कलर और डिजाइन का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Samsung की फ्लैगशिप Samsung Galaxy S23 Series 1 फरवरी को एंट्री ले सकती है, जिसके साथ Galaxy A54, Galaxy A34 और Galaxy A24 समेत कई मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च होने की भी उम्मीद है। कोरियाई कंपनी Galaxy M54 के साथ भी काम कर रहा है।आज एक रिपोर्ट से पता चला है कि इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन कैसे होंगे।

Samsung Galaxy M54 को लेकर बीते कुछ समय से काफी चर्चा हो रही है। यह स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच और कुछ अन्य प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। यह Galaxy M53 के अपग्रेड के तौर पर आने की संभावना है जो कि 2022 में आया था।

जैसा कि MySmartPrice द्वारा शेयर किए गए लीक रेंडर में दिख रहा है कि आगामी Galaxy M54 अपने पुराने वर्जन से अलग दिखेगा। इसमें तीन सर्कुलर कैमरा रिंग और रियर पर एक एलईडी फ्लैश है। यह माना जा सकता है कि इस साल Samsung के सभी स्मार्टफोन एक जैसे नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिलेगी।

Samsung Galaxy S23 सीरीज के साथ या बाद में लॉन्च होने वाले फोन के फ्रंट पैनल में टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट है। वहीं चारों ओर नैरो बेजल्स हैं। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के लेफ्ट साइड कॉर्नर में सिम ट्रे नजर आ रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy M54 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें ब्लू, ग्रीन और पिंक शामिल हैं। अभी तक सैमसंग की ओर से इस फोन की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

फोन की गीकबेंच लिस्टिंग से साफ होता है कि इसमें एक प्रोसेसर कोडनेम Samsung s5e8835 SoC होगा, जो Exynos 1380 प्रोसेसर हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM मिलने की खबर है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 13 पर बेस्ड One UI 5.0 पर काम कर सकता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *