Mission Majnu के ट्रेलर के पाकिस्तान में रिलीज होने के बाद से ट्विटर पर पाकिस्तानी आवाम फिल्म के निर्देशकों और बॉलीवुड को खूब ट्रोल कर रही है। लोगों ने कई सीन के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दिखाया है कि उनमें या तो शब्दों को गलत तरीके से लिखा है या भाषा का अनुवाद गलत हुआ है।
एक यूजर ने ट्वीट में ‘मिशन मजनू’ के एक सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को मस्जिद में किसी से बात करते दिखाया गया है। यहां एक साइन बोर्ड लगा है, जिसपर उर्दू लिखी है। शेयर करने वाले यूजर का कहना है कि यहां गलत शब्द लिखे गए हैं।
Ok, so my Urdu isn’t great, but I feel like “کیپ یور شوس حری” is not a correct translation of “keep your shoes here”. pic.twitter.com/FWmiUoTJ5j
— Abdulla @KarakMufti@mastodon.world (@KarakMufti) January 20, 2023
एक यूजर ने फिल्म के एक और सीन को शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तानी ट्रेन को दिखाया गया है। ट्रेन के गेट के पास उर्दू में ‘प्रवेश’ लिखा है, लेकिन इसकी कथित तौर पर स्पेलिंग गलत है। यूजर ने लिखा, ‘हमारे क्रिकेटर का मजाक उड़ाते रहे और खुद ये हाल है।’
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ‘प्रोड्यूसर के पास दो डॉलर और एक सपना था। उसने कुछ नहीं सोचा, खाली दिमाग और वाइब्ज के साथ फिल्म बना दी।’
आप अन्य ट्वीट्स को नीचे देख सकते हैं:
Mission Majnu एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। दावा है कि यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भारतीय खुफिया ऑपरेटिव की भूमिका में हैं, जिनकी नजर पाकिस्तान की परमाणु बम बनाने वाली फैसिलिटी पर है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक में सेट की गई है। रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका में हैं। पूरी फिल्म पाकिस्तान और वहां की सरकार द्वारा बनाए जा रहे परमाणु बम पर बेस्ड है।
