25 हजार में बुक करें सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर चलने वाली Citroen eC3, सिंगल चार्ज में पहुंचेगी दिल्ली से जयपुर! Tata Tiago EV को देगी टक्कर

Citroen India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3 की बुकिंग शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक को इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किया गया था और यह C3 हैचबैक का इलेक्ट्रिक वर्जन है। eC3 को दो वेरिएंट्स लाइव और फील में पेश किया गया है जो कि महज 25 हजार रुपये देक बुक की जा सकती है। यह इलेक्ट्रिक कार अगले महीने लॉन्च होने की संभावना है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Citroen eC3 की कीमत और बुकिंग

कीमत की बात की जाए तो Citroen eC3 की कीमत 9 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच होगी। बुकिंग की बात की जाए तो Citroen eC3 को महज 25 हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है।
 

Citroen eC3 की रेंज और पावर

Citroen eC3 में  29.2kWh बैटरी पैक वर्जन से हो सकता है जो कि 57PS की पावर और 143Nm का टार्क जनरेट करती है। Citroen के मुताबिक eC3 सिर्फ 6.8 सेकेंड्स में 0-60kmph की दूरी तय कर सकती है। चार्जिंग की बात करें तो eC3 को 3.3kW AC होम चार्जिंग की मदद से 10.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, वहीं DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे सिर्फ 57 मिनट्स में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Citroen eC3 एक 15amp और DC फास्ट चार्जर का सपोर्ट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 107 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 320 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। दिल्ली से जयपुर की दूरी करीबन 281.4 किमी है तो आप सिंगल चार्ज में जा सकते हैं, हालांकि इसके लिए स्पीड आदि पर कंट्रोल भी करना होगा।

डिजाइन और लुक की बात करें तो Citroen eC3 देखने में तो C3 हैचबैक जैसी ही लगती है। फीचर्स की बात करें तो Citroen eC3 में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसकी ड्राइवर सीट की हाइट एडजेस्ट की जा सकती हैं। स्टीयरिंग व्हील को एडजेस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा रिवर्स पार्किंग सेंसर और तीन USB चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। मार्केट में इसका मुकाबला Tata Tiago EV से हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *