‘जुड़वां’ होकर भी पृथ्‍वी की तरह क्‍यों नहीं है शुक्र ग्रह, Nasa ने दिलचस्‍प वीडियो में समझाया

दुनियाभर के वैज्ञानिक और स्‍पेस एजेंसियां पृथ्‍वी से बाहर हमारे सौरमंडल में किसी ग्रह को सबसे ज्‍यादा एक्‍सप्‍लोर करने में जुटे हैं, तो वह है मंगल ग्रह (Mars)। हालांकि जिस ग्रह को पृथ्‍वी की जुड़वा बहन कहा जाता है, वह मंगल नहीं है। वह है शुक्र ग्रह (Venus)। इसके बावजूद शुक्र ग्रह पर जीवन मुमकिन नहीं है। आखिर क्‍यों शुक्र ग्रह पर जीवन मुमकिन नहीं है और इसे पृथ्‍वी की जुड़वां बहन क्‍यों कहा जाता है, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने नए वीडियो में यही बताने की कोशिश की है। नासा ने इसे पृथ्वी की ‘ईवल ट्व‍िन’ कहा है। 

पिछली रिपोर्टों में हमने आपको बताया था कि कई वैज्ञानिक मानते हैं नासा जैसी बड़ी एजेंसियों को मंगल ग्रह की तरह शुक्र ग्रह पर भी फोकस करना चाहिए। वहां अतीत में जीवन की मौजूदगी से जुड़े सुराग मिल सकते हैं। नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी (ESA) आने वाले वर्षों में शुक्र ग्रह पर 3 मिशन भेजने की तैयारी कर रही हैं। ये एजेंसियां शुक्र ग्रह के बारे में नई जानकारी जुटाना चाहती हैं। 

अपने वीडियो ने नासा ने शुक्र ग्रह के बारे में दिलचस्‍प चीजें शेयर की हैं। बताया है कि शुक्र ग्रह का वायुमंडल 24 किलोमीटर मोटी कार्बन डाई ऑक्‍साइड की परत से घिरा है। शुक्र ग्रह के वायुमंडल में जो बादल हैं, वह  सल्फ्यूरिक एसिड के बादल हैं। शुक्र ग्रह का तापमान इतना अधिक है कि यह लेड यानी सीसे को पिघलाने के लिए पर्याप्‍त है। 

नासा की प्‍लेनेटरी साइंस की डायरेक्‍टर लोरी ग्लेज ने वीडियो में बताया कि शुक्र ग्रह की सतह का तापमान 480 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्‍लेज ने कहा कि यह एक क्रेजी जगह है, लेकिन दिलचस्‍प भी। हम वास्‍तव में यह समझना चाहते हैं कि पृथ्‍वी और शुक्र ग्रह इतने अलग कैसे हो गए। अगले एक दशक में शुक्र ग्रह पर जो मिशन लॉन्‍च होने वाले हैं, उनमें नासा का DAVINCI मिशन भी शामिल है। इसका पूरा नाम है- (Deep Atmosphere Venus Investigation of Noble Gases, Chemistry and Imaging)। मिशन के तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट शुक्र ग्रह पर उड़ान भरेगा और ग्रह के बादलों और इलाके के बारे में डेटा जुटाएगा। 

दो अन्‍य मिशन जो शुक्र ग्रह पर लॉन्‍च किए जाएंगे, उनका नाम है- VERITAS और EnVision। EnVision मिशन को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी लॉन्‍च करेगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि शुक्र ग्रह पृथ्‍वी का जुड़वा होने के बावजूद एकदम उलट कैसे हो गया। पता लगाया जाएगा कि सौरमंडल के एक हिस्‍से में होने के बावजूद और आकार में बराबर होने के बाद शुक्र ग्रह इतना गर्म और कठोर क्‍यों हो गया। ऐसा क्‍या हो गया कि शुक्र ग्रह जीने के लायक नहीं बचा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *