50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Infinix Zero 5G होगा 4 फरवरी को लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट हुआ Zero Book Ultra

Infinix ने ऐलान किया है कि वह अपना Note 12i स्मार्टफोन भारत में 25 जनवरी को लॉन्च करेगी। अब कंपनी भारत में एक और डिवाइस को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसकी लॉन्च तारीख का खुलासा हो गया है। Infinix नए स्मार्टफोन Zero 5G 2023 को 4 फरवरी को पेश करेगा। यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

इस बीच ई-कॉमर्स साइट ने Zero Book Ultra लैपटॉप की एक माइक्रोसाइट भी पेश की है, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। हालांकि इस लैपटॉप की सटीक लॉन्च तारीख के बारे में जानकारी नहीं है। Infinix Zero 5G 2023 और Zero Book Ultra दोनों ही ग्लोबल मार्केट में आ चुके हैं।

Infinix Zero 5G 2023 में 6.78 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन के रियर में 50MP का पहला कैमरा, 2MP का मैक्रो लैंस और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो Infinix Zero 2023 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 पर बेस्ड XOS 12 पर काम करता है।

Flipkart की माइक्रोसाइट से यह रिवील होता है कि Infinix Zero Book Ultra में 12वीं जनरेशन Intel Core i9 प्रोसेसर दिया गया है। यह इस सेगमेंट का सबसे पावरफुल प्रोसेसर बताया जा रहा है। स्टोरेज के लिए इसमें 32GB LPDDR5 RAM और 1TB PCIe 4.0 SSD है। ऐसी संभावना है कि Infinix Zero Book Ultra को 31 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक फिजिकल स्विच होगा, जिसके आधार पर परफॉर्मेंस मोड में स्विच कर सकते हैं। हिंज पर एक रियर रेड लाइट भी है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *