Itel A24 Pro हुआ 3020mAh बैटरी, 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Itel ने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Itel A24 Pro को पेश किया है। यह एक कॉम्पैक्ट फोन है जिसमें चंकी बेजेल्स के साथ एक छोटी डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट और रियर में कैमरा है। फोन 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Itel के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Itel A24 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो Itel A24 Pro की बांग्लादेश में कीमत BDT 5,990 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 4,618 रुपये है। यह फोन सिर्फ ग्रीन कलर में आता है। उपलब्धता की बात की जाए तो इस फोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध करवाया जाएगा या नहीं इसके बारें में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Itel A24 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Itel A24 Pro में 5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 850 x 480 पिक्सल है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में कंपनी ने फेस अनलॉक बायोमैट्रिक्स फीचर दिया गया है। ऑपरेटिंग  सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 3,020mAh की बैटरी दी गई है जो कि माइक्रोएसबी पोर्ट से चार्ज हो सकती है। प्रोसेसर के लिए इस फोन में 1.4GHz Unisoc SC9832E क्वाड कोर चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 145.4, चौड़ाई 73.9 और मोटाई 9.85mm है। आईटेल के फोन के रियर में पॉलीकार्बोनेट शेल ट्रेंडी डिजाइन है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *