भारतीय नौसेना को मिलेगी 221 फीट लम्बी, 18 मिसाइलें एक साथ लोड होने वाली INS Vagir सबमरीन!

आईएनएस वागीर (INS Vagir) के जरिए भारत अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने जा रहा है। आईएनएस वागीर को इंडियन नेवी में 23 जनवरी को शामिल कर दिया जाएगा। यह कलवरी क्लास की सबमरीन है जो पांचवें नम्बर की सबमरीन है। इसकी खास बात है कि सबमरीन पूरी तरह से भारत में ही तैयार की गई है। मुंबई में डॉक शिप बनाने वाली कंपनी डॉक मंझगांव शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने इसे बनाकर तैयार किया है। हालांकि इसके निर्माण में फ्रांस की कंपनी की भी मदद ली गई है। आईएनएस वागीर (INS Vagir) की खासियतों के बारे में आपको बताते हैं। 

आईएनएस वागीर की खूबियों की बात करें तो इसे एंटी सबमरीन वॉर, गुप्त सूचना प्राप्त करने और सागर में बारूदी सुरंग बिछाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह 23 जनवरी को नौसेना में शामिल कर दी जाएगी। एक प्रेस रिलीज जारी कर डिफेंस मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही यह उस इलाके की निगरानी के लिए भी इस्तेमाल में लाई जा सकती है। इसमें साउंड एब्जॉर्पशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह 221 फीट लम्बी और 40 फीट चौड़ी बताई गई है। सबमरीन में चार इंजन फिट किए गए हैं। आईएनएस वागीर को चलाने वाले अधिकारी दाजिंदर सिंह ने ANI को बताया कि अगर भारत और चीन के बीच युद्ध होता है तो यह किसी भी तरह के खतरे से लड़ने के लिए तैयार है। 

 
INS Vagir के बारे में कहा गया है कि यह पानी के अंदर 37km/h की गति से तैर सकती है। पानी की सतह पर यह एक बार में 12 हजार किलोमीटर चल सकती है। जबकि पानी के अंदर यह एक बार 1 हजार किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। सबमरीन को 350 मीटर की गहराई तक ले जाया जा सकता है। साथ ही इसे लगातार 50 दिन तक पानी के अंदर ही अंदर रखा जा सकता है। 

दाजिंदर सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि यह इंडियन नेवी में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले वैपन के रूप में शामिल की जाएगी। इसमें 533 एमएम के 8 टारपीडो ट्यूब लगाए गए हैं। इनमें 18 टारपीडो मिसाइलें लोड की जा सकती हैं। कमांडिंग ऑफिसर सीडीआर दिवाकर ने एएनआई को बताया कि INS Vagir को समुद्र के किनारे और सागर के बीच में भी तैनात किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *