Top 10 Two Wheelers Dec 2022 : Hero Splendor ने फिर मारी बाजी, TVS की इस बाइक को मिला आखिरी स्थान

भारत में दिसंबर 2022 में टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में Hero Splendor और Hero HF Delux ने बाजी मारी है। ये दोनों ही टू-व्हीलर 2022 के अंतिम महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाले व्हीकल रहे। Splendor ने यहां 2,25,443 यूनिट्स की सेल की। इसी के साथ यह 25.45% मार्केट शेयर के साथ बेस्ट सेलिंग बाइक रही। इयर ऑन इयर (YoY) ग्रोथ की बात करें तो यहां पर इसे नुकसान हुआ है। जो कि 0.58% का है। इसी अवधि के दौरान पिछले साल स्प्लेंडर की 2,26,759 यूनिट्स बिकीं थीं। चलिए आपको बताते हैं कि दिसंबर 2022 की टॉप सेलिंग बाइक्स में कौन कौन से टू-व्हीलर रहे। 

दिसंबर 2022 में टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में दूसरा स्थान Hero HF Deluxe को मिला है। यानि कि हीरो की यह दूसरी बाइक है जिसने दूसरे स्थान पर कब्जा किया है। 24,675 यूनिट्स इस बार इसकी ज्यादा बिकी हैं। इयर ऑन इयर ग्रोथ में इसे 29.70% का लाभ हुआ है। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका मार्केट शेयर 12.16% प्रतिशत रहा। Honda Activa इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर रही। इसकी इस अवधि के दौरान 96,451 यूनिट्स बिकीं। मार्केट शेयर 10.89% रहा। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1,04,417 यूनिट्स बिकी थीं। लेकिन अभी भी यह भारत में बिकने वाले पॉपुलर स्कूटर्स में से एक है। 

लिस्ट में चौथा नंबर आता है CB Shine का। इसने इस बार 28.94 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की है। इस बार टू-व्हीलर की 19,699 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। पांचवे स्थान पर Pulsar आई है जिसने 15.09 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की। अबकी बार मोटरसाइकिल की 10 हजार के लगभग ज्यादा यूनिट बिकी हैं। इसकी यूनिट्स सेल का आंकड़ा 74,768 रहा। लिस्ट में अगला स्थान यानि कि छठा नम्बर Jupiter ने हासिल किया है। इस टू-व्हीलर की दिसंबर 2022 में इयर ऑन इयर ग्रोथ में 4.48 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल इसकी 38,142 यूनिट्स बिकी थीं। अबकी बार यह आंकड़ा 40 हजार के लगभग बताया गया है। 

टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में अगला नम्बर Bajaj Platina का आता है। यह बाइक सातवें स्थान पर है। प्लेटिना की अबकी बार 36,157 यूनिट्स बिकीं जो 44.8 हजार से घट गई हैं। इसे 8,643 यूनिट्स का नुकसान हुआ है। इयर ऑन इयर ग्रोथ में इसे 19.29 प्रतिशत का घाटा हुआ है। अगला नम्बर Suzuki Access का रहा जो कि 8वें स्थान पर है। इस मोटरबाइक की पिछले साल 25,358 यूनिट्स बिकी थीं जो अबकी बार बढ़कर 30 हजार से ज्यादा हो गई हैं। 9वें नम्बर पर TVS Raider है जिसकी अबकी बार 15 हजार यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। इस साल इस बाइक की 26 हजार के लगभग यूनिट्स की सेल हुई है। टॉप 10 की लिस्ट में 10वां नम्बर TVS XL 100 को मिला है। इसे अबकी बार नुकसान हुआ है। पिछले साल जहां इसकी 33,395 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं अबकी बार 26 हजार के लगभग बिकी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *