Avatar 2 का कलेक्शन Spiderman से ज्यादा, 2 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने के करीब

हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर James Cameron के निर्देशन वाली Avatar: The Way Of Water ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। यह Spiderman: No Way Home को पीछे छोड़कर महामारी के बाद सबसे अधिक कमाई वाली हॉलीवुड मूवी बन गई है। अवतार 2 ने 2 अरब डॉलर तक पहुंचने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस मूवी का 35 दिन का कलेक्शन 1.93 अरब डॉलर से अधिक का है। Spiderman: No Way Home का कलेक्शन 1.92 अरब डॉलर से कुछ अधिक था। 

महामारी के बाद अवतार 2 अरब डॉलर का आंकड़ा हासिल करने वाली पहली फिल्म होगी। पिछले 25 वर्षों में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह छठी हॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। इनमें तीन फिल्में जेम्स कैमरून से जुड़ी हैं। उनकी टाइटैनिक पहली बार 2 अरब डॉलर के कलेक्शन वाली फिल्म बनी थी। इसके बाद कैमरून की अवतार लगभग 15 वर्ष पहले इस आंकड़े को पार करने वाली दूसरी फिल्म थी। इसने 2.5 अरब डॉलर से अधिक का कलेक्शन किया था।  

Avatar: The Way of Water ने भारत में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसने देश में लगभग 460 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसने तीन वर्ष पहले देश में रिलीज हुई Avengers: Endgame को पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 438 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

हाल ही में कैमरून ने बताया था कि वह इसके फॉलो-अप पर कार्य शुरू करेंगे, जो कुल पांच फिल्में होंगी। उनका कहना था, “ऐसा लगता है कि फिल्म अगले कुछ दिनों में आसानी से हमारे ब्रेक ईवन को पार कर लेगी। मुझे इसके अन्य सीक्वल करने होंगे। मैं जानता हूं कि अगले छह या सात वर्षों में मैं क्या करने वाला हूं।” इस बारे में Cameron जल्द ही Disney के साथ बातचीत कर सकते हैं। अवतार 3 की पहले ही शूटिंग की जा चुकी है। अवतार 4 के भी कुछ सीन फिल्माए गए हैं। कैमरून ने कहा था कि अवतार 4 और अवतार 5 दोनों का स्क्रीनप्ले तैयार है। Avatar: The Way of Water के लिए अमेरिका और कनाडा के बाहर चीन सबसे अधिक कलेक्शन वाला मार्केट रहा है। इस फिल्म ने चीन में 19 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाए हैं। इसके बाद फ्रांस है, जहां इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 11 करोड़ डॉलर से अधिक है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *