भारत में 2027 तक बनेंगे 50 प्रतिशत iPhone, चीन से प्रोडक्शन शिफ्ट कर रही Apple

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की 2027 तक भारत में सभी iPhone यूनिट्स का आधा असेंबल करने की है। कोरोना और इसके कारण लगी पाबंदियों से ऐसी बहुत सी कंपनियों पर असर पड़ा है जिनका प्रोडक्शन एक देश में था। चीन में कोरोना की कई लहरों से बहुत से सेक्टर्स को प्रोडक्शन का नुकसान हुआ है। 

Apple भी उन कंपनियों में शामिल है जिन्हें चीन में कोरोना की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा चीन में है। चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए यह भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। JP Morgan के एक एनालिस्ट ने पिछले वर्ष एक रिपोर्ट में कहा था कि 2025 तक आईफोन के ग्लोबल प्रोडक्शन का लगभग 25 प्रतिशत भारत में होगा। एपल ने प्रोडक्शन के लिहाज से चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है। South China Morning Post ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यह आंकड़ा 2027 तक बढ़कर 50 प्रतिशत हो सकता है। 

रिपोर्ट में कहा गया है, “भारत में 2027 तक दुनिया में बनने वाले दो आईफोन में से एक का प्रोडक्शन हो सकता है। भारत में प्रोडक्शन का मौजूदा आंकड़ा लगभग 5 प्रतिशत का है” एपल ने अपनी भारतीय यूनिट को iPhone 14 सीरीज का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है। पिछले वर्ष के अंत में चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने और चीन सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से एपल के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था।

कंपनी ने पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। यह इससे पिछले वर्ष कंपनी के भारत से कुल एक्सपोर्ट का लगभग दोगुना है। इससे एपल के चीन में मुश्किलों के कारण अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को शिफ्ट करने में तेजी लाने का संकेत मिल रहा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों Foxconn और Wistron प्रत्येक ने देश से एक अरब डॉलर से अधिक के डिवाइसेज का एक्सपोर्ट किया है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी एपल ने पिछले वर्ष भारत में नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी।   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *