#Jhoome Jo Pathaan : पठान का नया गाना रिलीज, 6 घंटों में 74 लाख व्‍यूज के साथ ‘बेशर्म रंग’ को पीछे छोड़ा

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है लेकिन फिल्म रिलीज से ही पहले रिकॉर्ड तोड़ रही है। विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें फिल्म का कलेक्शन रिलीज से पहले ही नए रिकॉर्ड बना रहा है। खबर है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में केजीएफ 2 (KGF-2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एडवांस बुकिंग में फिल्म के शरुआती रुझान काफी अच्छे बताए जा रहे हैं। फिल्म ने अब तक 1.32 करोड़ की कमाई एडवांस बुकिंग के जरिए कर ली है। अभी तक जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उनसे लग रहा है कि सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।  

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम की मुख्य भूमिका वाली पठान विदेशों में रिलीज से पहले ही छा गई है। यूएई, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के लिए पहले दिन में जर्मनी में 3500 टिकट्स की बुकिंग हो गई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में ये आंकड़ा 3000 टिकट्स का बताया गया है। जबकि जर्मनी में फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग में 8500 टिकट्स बेची जा चुकी हैं। 

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में होने वाली कमाई के मामले में kGF-2 को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं कोईमोई डॉट की रिपोर्ट के अनुसार केजीएफ 2 ने बताई गई समय अवधि के दौरान 1.2 करोड़ की एडवांस बुकिंग की थी, जबकि पठान ने अब तक 1.32 करोड़ की एडवांस बुकिंग करके केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया है। ये रुझान तब हैं जब बॉलीवुड किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरूख खान की पिछले लगभग 4 या 5 साल से कोई फिल्म बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। ऐसे में इतने लम्बे समय बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने का ये क्रेज कहा जा सकता है कि फिल्म को एडवांस बुकिंग में इतना जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

पठान फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक जासूसी आधारित फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्दार्थ आनंद बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म को दीपिका पादुकोण के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के अलावा फिल्म में सलमान खान भी दिखाई देंगे, लेकिन उनका किरदार फिल्म में थोड़ी देर के लिए दिखाया जाएगा, ऐसा कहा गया है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *