Pathaan Trailer On Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा पर छाया पठान का ट्रेलर! खुशी से झूम उठे फैंस

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर आजकल हर जगह छाए हुए हैं। दुनियाभर में वो फिल्म का प्रमोशन करने भी पहुंच रहे हैं। लेकिन उनकी फिल्म का ट्रेलर अब दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया, जिसे देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे। पठान (Pathaan) 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलाज होने जा रही है। ऐसे में हर जगह शाहरुख खान के चर्चे हो रहे हैं। 

पठान (Pathaan) फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। अब इस ट्रेलर को कल रात बुर्ज खलीफा में दिखाया गया है। इस दौरान एसआरके (SRK) भी वहां मौजूद थे। यशराज फिल्म्स ने इसका एक वीडियो Twitter पर भी शेयर किया है। इस ट्रेलर शो के दौरान किंग खान भी वहां मौजूद थे। आप भी देखें कि कैसे पठान का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

कार्यक्रम में शाहरुख खान के अलावा उनके बहुत सारे फैंस भी मौजूद थे। यहां पर शाहरुख ने अपने फैंस के साथ दो बातें भी कीं। साथ ही वो अपनी फिल्म के टाइटल गाने ‘झूमे जो पठान’ पर भी झूमते नजर आए। इस ट्रेलर के बुर्ज खलीफा पर दिखाए जाने के बाद #PathaanTraileronBurjKhalifa सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहा है। बुर्ज खलीफा के सामने ट्रेलर शो के दौरान शाहरुख अपना सिग्नेचर पोज़ भी देते देखे गए। 

पठान (Pathaan) फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2023 है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म में शाहरुख के अलवा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पठान फिल्म के साथ करीबन 5 साल के बाद शाहरुख खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इतने लम्बे अंतराल के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आ रही है, इसी वजह से फैंस के अंदर भी इस फिल्म के लिए हद से ज्यादा एक्साइटमेंट नजर आ रही है। पठान के अलावा किंग खान फिल्म जवान में नयनतारा के साथ दिखेंगे और फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *