डेली 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 3 महीने तक Disney+ Hotstar के साथ Airtel का धांसू प्लान, जानें कीमत

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए कुछ पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश करती है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, साथ में 3 महीने तक OTT सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, फास्टैग कैशबैक भी ऑफर करता है। 

एयरटेल RS 499 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 499 Recharge Plan):
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 499 रुपये यानि 500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको डेली 3GB इंटरनेट डेटा देता है। डेली डेटा लिमिट पूरी हो जाने के बाद भी आपका मोबाइल इंटरनेट बंद नहीं होता है और 64kbps स्पीड के साथ चलता रहता है। साथ ही इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

एयरटेल Rs 499 प्लान (Airtel Rs 499 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसके साथ मिलने वाला Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन है जो पूरे तीन महीने की वैधता के साथ आता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह मोबाइल वर्जन के लिए वैध होगा। इस पैक में आपको एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। 

वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली बेसिस पर ज्यादा डेटा और साथ में OTT का मनोरंजन भी चाहिए। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *