Mirzapur, The Family Man Season 3 से लेकर Loki Season 2 तक, 2023 में आ रही हैं ये पॉपुलर वेब सीरीज

साल 2023 शुरू हो गया है और इसी के साथ वेब सीरीज देखने के शौकीनों की अपने-अपने पसंदीदा वेब सीरीज के अगले सीजन को देखने की बेचैनी बढ़ गई है। इस साल गुड्डू भैया (अली फज़ल) का जलवा भी देखने को मिलेगा और श्रीकांत तिवारी देश को बचाने के मिशन में एक बार फिर जुटेंगे। केवल Mirzapur और The Family Man ही नहीं, इस साल और भी कई पॉपुलर वेब सीरीज के लेटेस्ट सीजन दस्तक देने वाले हैं। इसलिए हम आपको यहां लोकप्रिय वेब सीरीज के सभी सीक्वल के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 2023 में देखने वाले हैं।
 

Mirzapur Season 3

Mirzapur के अपकमिंग सीजन का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। इस साल सीजन 3 रिलीज होना है, जिसमें गुड्डू भैया और अखंडानंद त्रिपाठी के बीच एक बार फिर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी। सीरीज इस साल रिलीज होनी है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। इस सीरीज में उतर प्रदेश के एक इलाके मिर्जापुर की कहानी को दिखाया गया है, जिसपर माफिया अखंदानंद त्रिपाठी का पूरा कंट्रोल होता है। शो के मेकर्स की मानें तो इसका Season 3 पिछले दोनों सीजन से ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा। इसमें दर्शकों को पहले से ज्यादा थ्रिलर देखने को मिलेगा। वहीं इस शो में ज्यादातर किरदार पुराने होंगे।
 

The Family Man Season 3

The Family Man में एक्टर मनोज वाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार में होंगे। जो एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं और सीक्रेटली एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के रूप में काम करते हैं। ये एक थ्रिलर से भरपूर इंडियन स्पाई पर आधारित सीरीज है। जिसके तीसरे सीजन में भी श्रीकांत तिवारी एक आम आदमी और एक टॉप सीक्रेट जासूस के रूप में अपनी दोहरी भूमिकाओं में एक यात्रा पर निकले के लिए पूरी तरह तैयार है। द फैमिली मैन के सीजन 3 में भी वह आतंकवादियों, विद्रोहियों और नैतिक दुविधाओं में फंसे उलझनों से निपटते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की अभी कोई जानकारी नहीं दी है।
 

Made in Heaven Season 2

इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज मेड इन हेवन में, सोभिता धुलिपला, अर्जुन माथुर, कल्की कोचलीन, शंशाक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी अहम रोल में हैं। शो का दूसरा सीजन साल 2020 में ही प्लान किया गया था। लेकिन कोविड के कारण अब इसे साल 2023 में रिलीज किया जाएगा।
 

Rocket Boys Season 2

डॉ. होमी जहांगीर भाभा (जिम सर्भ) और डॉ. विक्रम साराभाई (इश्वाक सिंह) की जीवनी पर आधारित वेब सीरीज को 2022 में रिलीज होने पर काफी आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। पहला सीजन 1963 में एक गांव से भारत के पहले स्वदेशी अनुसंधान रॉकेट के लॉन्च के साथ समाप्त हुआ। जबकि दूसरे सीजन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, यह दिवंगत परमाणु वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर केंद्रित होने की संभावना है। इस सीरीज के सीजन 2 के रिलीज होने की सटीक तारीख भी अभी पर्दे के पीछे ही है।
 

Loki Season 2

Loki की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसके पहले सीजन को भारत में खासा पसंद किया गया था। लोकी के रूप में टॉम हिडलेस्टन, हर किसी का पसंदीदा शरारती देवता रहा है। इस साल भी लोकी नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। यूं तो आधिकारिक तारीख की घोषणा की जानी बाकी है, मार्वल ने 2023 के बीच में इसके रिलीज की पुष्टि की है। सीजन 2 में हम देखेंगे कि सिल्वी ने एक मल्टीवर्स युद्ध शुरू कर दिया है, जबकि लोकी दूसरे आयाम में फंसा हुआ है, जहां कांग द कॉन्करर की एक मूर्ति मौजूद है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *