50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung लॉन्च करेगी Galaxy A सीरीज में ये सस्ता फोन! जानें डिटेल्स

Samsung कथित तौर पर A सीरीज के एक और स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसे Samsung Galaxy A24 5G बताया जा रहा है। इस फोन के बारे में एक लीक सामने आया है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी बात की गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक ए सीरीज के इस मॉडल को लेकर काई भी जानकारी नहीं दी गई है। लीक में पता चलता है कि यह फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा। यह इसका प्राइमरी सेंसर होगा जो कि ट्रिपल कैमरा सेटअप में मेन लेंस के रूप में मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी देखने को मिल सकता है। 

Samsung ने अपनी पॉपुलर अफॉर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी ए में हाल ही में Galaxy A14 5G को पेश किया था। इस फोन के बाद कंपनी कथित तौर पर Galaxy A24 5G को लॉन्च कर सकती है। GalaxyClub.nl की एक रिपोर्ट के अनुसार यह एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें रियर में 50 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है। यह डेप्थ सेंसर के साथ नहीं आएगा, रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। सेल्फी के लिए फोन 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 

इसके अतिरिक्त Galaxy A24 5G में 5,000mAh कैपिसिटी की बैटरी भी बताई गई है। यह 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। लेकिन रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं मौजूद होने की बात कही जा रही है। अभी तक सैमसंग ने इस फोन को लेकर किसी भी तरह की जानकारी बाहर नहीं की है। इसलिए अभी यह फोन अफवाहों में है। लेकिन बहुत संभावना है कि इसके बारे में आने वाले दिनों में कई और लीक्स भी सामने आ सकते हैं।  
 

Samsung Galaxy A14 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच की FHD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें फिलहाल 4GB रैम 64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेरिका में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy A14 5G में 3 कैमरा हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा है।। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *