OnePlus 11 ने 51 मिनट में Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus जैसे स्‍मार्टफोन्‍स को पछाड़ा, जानें पूरा मामला

OnePlus के नए स्‍मार्टफोन OnePlus 11 ने चीन में अपनी पहली सेल में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खुद वनप्‍लस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि OnePlus 11 की पहली सेल के सिर्फ 51 मिनटों में इस स्‍मार्टफोन ने हर दूसरे ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2′ फोन को पीछे छोड़ दिया। यानी हाल फ‍िलहाल में जो स्‍मार्टफोन क्‍वॉलकॉम के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च हुए हैं, वो बिक्री के मामले में OnePlus 11 से पीछे हैं। इनमें Xiaomi 13, Vivo X90 Pro Plus, Moto X40, iQOO 11 और Nubia Z50 स्‍मार्टफोन शामिल हैं।   

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले OnePlus 11 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को जान लेते हैं। इस स्‍मार्टफोन में 6.7 इंच का E4 AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है, जो 3216 x 1440 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करता है। यह स्‍मार्टफोन 120Hz तक रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन देता है। 

OnePlus 11 में क्‍वॉलकॉम का सबसे लेटेस्‍ट और फास्‍ट प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2′ दिया गया है। इसे 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज से पैक किया गया है। कैमरा की बात करें, तो वनप्‍लस 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 32MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। 

यह स्‍मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और दावा है कि बहुत तेजी से 5,000mAh की बैटरी को चार्ज कर देता है। चीन में यह स्‍मार्टफोन तीन स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में आता है। इनमें 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज शामिल है। फोन की शुरुआती कीमत 3999 युआन यानी करीब 48,228 रुपये है। खास बात है कि वनप्‍लस 11 के प्रो मॉडल को लॉन्‍च करने का कंपनी का कोई इरादा नहीं है। वनप्‍लस ढेर सारे वैरिएंट लॉन्‍च करने के बजाए क्‍वॉलिटी पर ज्‍यादा फोकस करना चाहती है।  
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *