dc2o1n3o

कैसा हो अगर आपको नौकरी के साथ कंपनी से एक मर्सिडीज कार भी मिल जाए!  भारत पे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने कुछ ऐसा ही ऑफर दिया है। उन्होंने अपने नए स्टार्टअप की घोषणा की है जिसमें कई रोचक ऑफर इसमें काम करने वाले लोगों के लिए देने की बात कही गई है। उन्होंने अपने स्टार्टअप में निवेशकों को भी आमंत्रित किया है। साथ ही एक जबरदस्त ऑफर भी एम्प्लोयीज को दिया है जिसमें उनको एक मर्सिडीज कार भी दी जाएगी। लेकिन इसके लिए एक शर्त भी उन्होंने रखी है।

BharatPe के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने अपने नए स्टार्टअप थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn) की घोषणा की है। उन्होंने अपने लिंक्डिन अकाउंट पर इसके लिए एक हायरिंग भी निकाली है। इसके बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति उनके स्टार्टअप में लगातार पांच साल तक काम करता है तो उसे दुनिया की महंगी कारों में से एक मर्सिडीज कार भी दी जाएगी।  उन्होंने पोस्ट में लिखा है (अनुवादित)- “चलिए 2023 में कुछ काम करते हैं! थर्ड यूनिकॉर्न में हम बिना शोर किए, शांति के साथ मार्केट हिला देने वाला बिजनेस खड़ा कर रहे हैं। तैयारी हो चुकी है, बिना किसी चकाचौंध। और हम इसे अलग तरीके से करने जा रहे हैं। बहुत अलग तरीके से।”

इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में एक खास बात लिखी है। उन्होंने लिखा है- “अगर आप इस तोडू-फोड़ू चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यहां पर एक झलक आपको दिखा रहे हैं कि कि हम यह कैसे करने वाले हैं। क्या करने वाले हैं, ये एक बिलियन डॉलर का सवाल है।” यहां पर पोस्ट की स्लाइड्स में लिखा गया है कि स्टार्टअप को वेंचर कैपिटल से फंड नहीं किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि स्टार्टअप में 50 लोगों की टीम होगी। 

अशनीर ग्रोवर ने इस पोस्ट के साथ एक जबरदस्त ऑफर भी लिखा है। इसमें कहा गया है अगर कोई कर्मचारी कंपनी में 5 साल तक रहता है तो उसे एक मर्सिडीज दी जाएगी। अश्नीर ग्रोवर टीवी शो शार्क टैंक के जज भी रह चुके हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन पर की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *