सड़कों पर दौड़ती नजर आई Xiaomi इलेक्ट्रिक कार, रडार और स्मार्ट चिप से होगी लैस

चाइनीज टेक कंपनी Xiaomi कथित तौर पर दो इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) पर काम कर रही है, जिनमें से एक मॉडल की तस्वीर लीक हुई है। यह तस्वीर इलेक्ट्रिक कार के रोड टेस्ट होने के दौरान ली गई है, जिसमें कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज में छिपी दिखाई दे रही है। हालांकि, इससे इतना समझ आ रहा है कि यह एक सेडान होगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह अपकमिंग Xiaomi इलेक्ट्रिक कार अमेरिकी कंपनी Tesla की Model 3 इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी।

LatePost की रिपोर्ट (via CnevPost) के अनुसार, Xiaomi के दो अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार मॉडल में से पहला करीब RMB 300,000 (लगभग 36.37 लाख रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है, जो मार्केट में Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार से सीधी टक्कर लेगा। रिपोर्ट में ये दावे भी किए गए हैं कि यह अपकमिंग मॉडल टेस्ला कार से ज्यादा पावरफुल और साइज के मामले में बड़ा होगा। 

रिपोर्ट कहती है कि Xiaomi द्वारा अभी भी इन वेरिएंट की कीमत को फिक्स किया जाना बाकी है, लेकिन कंपनी फिलहाल बेस मॉडल की कीमत RMB 260,000-300,000 (करीब 31.5 लाख से 36.37 लाख रुपये) और टॉप मॉडल की कीमत RMB 350,000 (करीब 42.5 लाख रुपये) रखने पर विचार कर रही है।

बेस मॉडल का कोडनेम Modena बताया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर जर्मन कंपनी Continental के कई सेंसर लगाए जाएंगे, जिनमें पांच मिलीमीटर-वेव रडार और कैमरा भी शामिल होंगे। वहीं, Xiaomi की दूसरी इलेक्ट्रिक कार का कोडनेम Le mans है, जो ज्यादा प्रीमियम मॉडल होगा और इसके कथित तौर पर 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Le mans में CATL की Qilin बैटरी के साथ 800 V क्षमता का हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म होगा, जो मात्र 15 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जा सकता है। इस मॉडल में Nvidia का Orin X चिप फिट किया जाएगा, जो LiDAR और शाओमी द्वारा खुद डेवलप किए गए एल्गोरिद्म के साथ जुड़ा होगा।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *