Pathaan Trailer Out: शाहरुख की पठान फिल्म के ट्रेलर ने मचाई धूम, 3 घंटे में 36 लाख से ज्यादा बार देखा गया, देखें वीडियो

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस के लिए खुशखबरी है कि तमाम विवादों के बीच उनकी चहेते स्टार्स की अपकमिंग फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर तारीफों के साथ-साथ आलोचनाओं की बाढ़ आ गई है। फिल्म पिछले कुछ समय से विवादों में फंसी हुई है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम (John Abraham) भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। चलिए ट्रेलर के बारे में अधिक जानते हैं।

Pathaan फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में SRK के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म के ट्रेलर की, तो जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, Pathaan का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन से भरा है। ट्रेलर के शुरुआत में जॉन अब्राहम दिखाई देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म ‘आउटफिक्स एक्स’ नाम के एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप पर फोकस करती है, जो किसी मकसद के लिए नहीं केवल कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है।

ये ग्रुप भारत पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रेलर में आगे आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देते हैं। शाहरुख खान की एंट्री बीच में होती है, और जाहिर है इस एंट्री को दमदार एक्शन के साथ पूरा किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म पठान में शाहरुख खान को रॉ एजेंट दिखाया गया है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही हैं।

Pathaan के ट्रेलर को YRF ने अपने ऑफिशियल YouTube चैनल से शेयर किया है, जिसे खबर लिखते समय तक 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इससे अलग, बता दें कि Pathaan पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी है। फिल्म में ‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों पर खूब कंट्रोवर्सी हुई। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोग पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में से इस गाने को हटाया जाने की मांग की जा रही है। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *