Tata Motors ने शुरू की 150 किलोमीटर से अधिक रेंज वाले मिनी इलेक्ट्रिक ट्रक की डिलीवरी

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने अपने मिनी ट्रक ‘Ace’ को कस्टमर्स तक पहुंचाना शुरू कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक की 10 शहरों में डिलीवरी शुरू की है। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहर हैं। 

इसकी शुरुआती 25 यूनिट्स की डिलीवरी ई-कॉमर्स और FMCG से जुड़ी कंपनियों और उनके लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स को की गई है। इनमें Amazon, Delhivery, DHL, FedEx, Flipkart, Johnson & Johnson Consumer Health, MoEVing, Safexpress और Trent शामिल हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले वर्ष Ace EV को पेश किया था। इसके लिए शुरुआत में लगभग 39,000 यूनिट्स के ऑर्डर्स Amazon, BigBasket, City Link, DOT, Flipkart, LetsTransport, MoEVing और Yelo EV जैसी कंपनियों ने दिए थे। 

इस बारे में टाटा मोटर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Girish Wagh ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक में FMCG, पार्सल और कूरियर कंपनियों की अधिक दिलचस्पी है। टाटा मोटर्स इसके ऑर्डर्स को जल्द पूरा करने में जुटी है। कंपनी को कुछ देशों में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे इसके प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। हालांकि, कंपनी के पास उत्तराखंड के पंत नगर के अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पर्याप्त कैपेसिटी है। कंपनी ने बैटरी स्टैंडर्ड्स को लेकर नए रेगुलेशन का पालन किया है।

कंपनी ने बताया कि यह उसके EVOGEN पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाला पहला प्रोडक्ट है, जिसकी सर्टिफाइड रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 154 किलोमीटर की है। इसके साथ कंपनी पांच वर्ष का मुफ्त सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी दे रही है। टाटा मोटर्स ने अपने मिनी ट्रक Ace को कम्बश्चन इंजन के साथ लगभग 17 वर्ष पहले लॉन्च किया था। इसकी 20 लाख से अधिक यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने 50,000 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की उपलब्धि हासिल की थी। देश में EV की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। कार्बन इमिशन को कम करने और फ्यूल के इम्पोर्ट को घटाने के लिए केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के उपाय किए हैं। बहुत सी राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीदारी पर लोगों को सब्सिडी दे रही हैं। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *