Twitter पर हैकर्स का हमला, 20 करोड़ यूजर्स के ईमेल एड्रेस लीक

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ट्विटर पर हैकर्स लगातार अटैक कर रहे हैं। इस बार हैकर्स ने 20 करोड़ से अधिक ट्विटर यूजर्स के ईमेल एड्रेस चुराकर एक हैकिंग फोरम पर पोस्ट किए हैं। हैकर्स की पहचान या लोकेशन के बारे में कोई संकेत नहीं मिले हैं। यह मामला बिलिनेयर Elon Musk के पिछले वर्ष के अंत में कंपनी को टेकओवर करने से पहले का हो सकता है। 

इजरायल की सायबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग फर्म Hudson Rock के को-फाउंडर, Alon Gal ने LinkedIn पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि इससे हैकिंग और फिशिंग के मामले बढ़ेंगे। उन्होंने इसे बड़े लीक्स में से एक बताया है। इस हैकिंग के बारे में Gal ने पहली बार 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। ट्विटर ने इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह पता नहीं चला है कि ट्विटर ने इस मामले में जांच या इसके समाधान के लिए कोई कार्रवाई की है या नहीं। Reuters यह पुष्टि नहीं कर सका है कि हैकिंग फोरम पर पोस्ट किया गया डेटा वास्तविक है या नहीं। इस हैकिंग फोरम से स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सर्कुलेट हुए हैं। 

ट्विटर में डेटा की किसी बड़ी चोरी पर रेगुलेटर्स कदम उठा सकते हैं। ट्विटर का यूरोपियन हेडक्वार्टर आयरलैंड में है। आयरलैंड में डेटा प्रोटेक्शम कमीशन और अमेरिका का फेडरल ट्रेड कमीशन डेटा प्रोटक्शन रूल्स के पालन को लेकर ट्विटर की निगरानी कर रहे हैं। पिछले महीने के अंत में ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डेटा चुराकर डार्क वेब पर बिक्री के लिए डालने की रिपोर्ट आई थी। यह ट्विटर में डेटा के लीक होने के बड़े मामलों में से एक है। हैकर ने डेटा के वास्तविक होने का सबूत देने के लिए एक सैम्पल दिया है। इसमें यूजर्स का नाम, ईमेल, फॉलोअर्स की संख्या और कुछ मामलों में फोन नंबर भी शामिल है। इसमें मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्राडकॉस्टिंग, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई का यूजर डेटा भी शामिल है।  

पिछले महीने आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन (DPC) ने ट्विटर के 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स का डेटा लीक होने के मामले की जांच करने की घोषणा की थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेटा लीक के मौजूदा मामले में हैकर ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के साथ ही अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के ट्विटर पर डेटा को भी चुरा लिया है।  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *