मोटोराेला के 10 5G स्‍मार्टफोन्‍स पर चलेगा Jio 5G, कौन-कौन हैं लिस्‍ट में जानें

जैसे-जैसे टेलिकॉम कंपनियां अपने 5G इंटरनेट नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं, स्‍मार्टफोन कंपनियां भी अपनी 5G डिवाइसेज में नेटवर्क सपोर्ट देना शुरू कर रही हैं। वनप्लस, शाओमी और रेडमी के बाद अब मोटोरोला ने भी उसकी 5G डिवाइसेज में जियो (Jio) के 5G नेटवर्क का सपोर्ट शुरू कर दिया है। मोटोरोला और जियो ने साझेदारी करते हुए यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि मोटोरोला दुनिया में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है। उसके पास प्रीमियम, मिड और बजट सेगमेंट में 5G स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। 

जियो की ओर से बताया गया है कि उसके ट्रू 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क पर अब मोटोरोला के तमाम स्‍मार्टफोन्‍स सपोर्ट करेंगे। जिन मोटो स्‍मार्टफोन्‍स में जियो के 5G नेटवर्क को इस्‍तेमाल किया जा सकेगा, उनमें शामिल हैं- 
‘मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा’, ‘मोटोरोला एज 30 फ्यूजन’, ‘मोटोरोला एज 30′, ‘मोटो जी82 5जी’, ‘मोटोरोला एज 30 प्रो’, ‘मोटो जी71 5जी’, ‘मोटो जी51 5जी’, ‘मोटोरोला एज 20′ और ‘मोटोरोला एज 20 फ्यूजन’। इनके अलावा मोटो G62 जैसे किफायती 5G स्मार्टफोन में भी जियो का ट्रू 5जी काम करेगा। 

इस बारे में मोटोरोला एशिया पैसिफ‍िक के कार्यकारी निदेशक, प्रशांत मणि ने कहा कि मोटोरोला की रेंज बेहद व्यापक, विश्वसनीय और हाई स्पीड 5G एक्सपीरियंस देन वाली है। भारतीय कंस्‍यूमर्स को ट्रू 5जी देने करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मोटो के मुताबिक उसके स्‍मार्टफोन 5G के 13-बैंड्स को सपोर्ट करेंगे। कंपनी ने जियाे के साथ साझेदारी पर खुशी जताई है। 

इस बारे में रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट, सुनील दत्त ने कहा कि हम भारत में मोटोरोला के साथ साझेदारी करके खुश हैं। इससे ट्रू 5G डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि 5G स्मार्टफोन की ताकत का एहसास सिर्फ जियो जैसे ट्रू 5G नेटवर्क पर ही किया जा सकता है। दत्त ने कहा कि मोटोरोला स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क पर पूरी तरह उभर कर सामने आएगी।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *