ऑटो शो में खड़े-खड़े लग गई चाइनीज इलेक्ट्रिक कार में आग, वीडियो हो रहा है वायरल

इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) में आग लगने की घटनाएं अब नई बात नहीं है। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर या इलेक्ट्रिक कारों में आग लगने की कई घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी है। लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि चीन में किसी पुरानी इलेक्ट्रिक कार में नहीं, बल्कि एक बड़े इवेंट के दौरान प्रदर्शनी में लगाई गई इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। यह एक प्रोटोटाइप मॉडल बताया जा रहा है, जिसे चाइनीज वाहन डिजाइन और इंजीनियरिंग कंपनी IAT द्वारा विकसित किया गया था।

TOI के अनुसार, चीन में ग्वांगझू ऑटो शो (Guangzhou Auto Show) में प्रदर्शनी में लगी एक नई इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। इस घटना की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। इस कार को चीन की एक कंपनी IAT ने विकसित किया था, जो एक प्रोटोटाइप मॉडल था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि IAT ने WeChat पर एक बयान जारी करते हुए बताया कि निर्माण के दौरान बूथ में गलती से आग लग गई और यह भी कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। अच्छी बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। IAT ने प्रतिभागियों और अन्य प्रदर्शकों से माफी भी मांगी है और कहा कि वे “दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए ग्वांगझू ऑटो शो आयोजन समिति के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।”
 

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस घटना के दौरान IAT ने तेजी से कार्रवाई की और इवेंट के उस क्षेत्र की तेजी से मरम्मत करवाई।

फिलहाल आग लगने के कारणों या जांच को लेकर कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर इस घटना की फोटो और वीडियो खूब शेयर की जा रही है। आग से कॉन्सेप्ट मॉडल को बहुत क्षति पहुंची है। यह एक इलेक्ट्रिक हैचबैक थी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *