सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में दिखा छेद, अब कैसे 3 अंतरिक्ष यात्री स्‍पेस स्‍टेशन से पृथ्‍वी पर वापस आएंगे? जानें

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर आई एक मुसीबत का हल ढूंढने में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूस की स्‍पेस एजेंसी रोस्‍कोस्‍मोस (Roscosmos) लगे हुए हैं। दरअसल, सितंबर में वहां 3 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक हो गया था। इस वजह से यह स्‍पेसक्राफ्ट उड़ान के लायक नहीं रह गया है। अब नासा के एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि उसने अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस से घर लाने के लिए ‘स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल’ का इस्‍तेमाल करने के बारे में पूछताछ की है। 

सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक का पता 15 दिसंबर 2022 को चला था। इसकी वजह से नासा को अपनी प्रस्‍तावित स्‍पेसवॉक को भी टालना पड़ा था। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ अटैच्‍ड सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट अब उड़ान के लायक है या नहीं, इस बारे में रूस ने अभी कुछ नहीं बताया है। इस स्‍पेसक्राफ्ट में सवार होकर आए तीन अंतरिक्ष यात्रियों के पास आपात स्थिति में अपनी जान बचाने के लिए फ‍िलहाल कोई स्‍पेसक्राफ्ट नहीं है।  

ये तीन अंतरिक्ष यात्री हैं- रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव व दिमित्री पेटेलिन और नासा के फ्रैंक रुबियो। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों तक जल्‍द एक स्‍पेसक्राफ्ट पहुंचाने के लिए नासा तमाम विकल्‍पों पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि नासा की नजर एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्सूल पर भी है। इसी को लेकर स्‍पेसएक्‍स से जानकारी मांगी गई है। बीते दिनों रॉयटर्स ने भी अपनी रिपोर्ट में यह बताया था। 

हालांकि रूस और नासा का शुरुआती फोकस सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में आई खराबी की वजहों का पता लगाना है। अगले कुछ दिनों में यह पता चल सकता है कि सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं। इसके अलावा, रूस भी अपनी तरफ से योजना बना रहा है। उसके पास एक और सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट है जिसे धरती से लॉन्‍च किया जा सकता है और अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *