CES 2023 : दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट में दिख सकती है Sony की कार, 3D लैपटॉप और बहुत कुछ

टेक्‍नॉलजी के सबसे बड़े ‘मेले’ कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES) का आगाज 5 जनवरी से अमेरिका के लास वेगास में होने जा रहा है। कोरोना की कारण बीते 2 साल से इसमें रौनक नहीं आ पाई थी। इस बार इसे फुल कैपिसिटी के साथ आयोजित किया जा रहा है। दुनियाभर के टेक्‍नॉलजी लवर्स, टेक जर्नलिस्‍ट और टेक कंपनियां CES को अपने-अपने अंदाज में टटोलने की कोशिश करेंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं उन संभावित गैजेट्स के बारे में, जिनकी झलक CES 2023 में दिखाई दे सकती है। 
 

5 से 8 जनवरी के बीच आयोजन 

CES 2023 का अयोजन 5 से 8 जनवरी के बीच लास वेगास कन्‍वेंशन सेंटर में होगा। हालांकि ज्‍यादातर प्रमुख घोषणाएं दो दिन पहले हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इवेंट में एमेजॉन, सैमसंग और मेटा समेत कई टेक दिग्गजों के कुछ नए प्रोडक्‍ट्स देखने को मिलेंगे। इवेंट के आयोजक, कंस्‍यूमर टेक्‍नॉलजी असोसिएशन (CTA) का कहना है कि सीईएस दुनिया का सबसे इन्फ्लूएन्शल टेक इवेंट है। यह वो जगह है जहां दुनिया के सबसे बड़े ब्रैंड बिजनेस करते हैं और नए पार्टनरों से मिलते हैं।
 

2800 से ज्‍यादा कंपनियां जुड़ी हैं CES 2023 से 

CES 2023 में शामिल होने के लिए 2800 से ज्‍यादा कंपनियों ने हस्‍ताक्षर किए हैं। इनमें सैमसंग, एमेजॉन, गूगल, एलजी, माइक्रोसॉफ्ट, पैनासॉनिक और आसुस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि ऐपल (Apple) इस आयोजन का हिस्‍सा नहीं होगी। कई कंपनियों ने अबतक नहीं बताया है कि उनके पास CES 2023 में पेश करने के लिए क्‍या खास है, जबकि कई कंपनियों ने टीजर के जरिए इसका क्‍लू दिया है।    
 

सैमसंग और सोनी ने कर ली है तैयारी 

रिपोर्टों के अनुसार, इवेंट शुरू होने से पहले सैमसंग 4 जनवरी को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करने जा रही है, जिसके इनवाइट भेज दिए गए हैं। कंपनी, इंटरनेट-कनेक्‍टेड डिवाइसेज की कैटिगरी में कुछ पेश कर सकती है। 
इस बीच सोनी (Sony) ने एक टीजर वीडियो रिलीज किया है, जो किसी कार का लगता है। यह क्‍या है इससे पर्दा 4 जनवरी को हटेगा। गौरतलब है कि सोनी ने इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के प्रोडक्‍शन और बिक्री के लिए होंडा के साथ पार्टनरशिप की है।

सोनी का इरादा साल 2025 से इलेक्ट्रिक वीकल्‍स बेचने का है। सोनी का PlayStation VR2 भी फरवरी में रिलीज होने वाला है। यह एक रिएलिटी हेडसेट है, जो PlayStation 5 के साथ काम करेगा। इसकी झलक भी CES 2023 में दिखाई दे सकती है। 
 

लैपटॉप सेगमेंट में नजर आएगा काफी कुछ

ऐसी अफवाहें हैं कि आसुस एक 3D OLED लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ‘विटनेस द चेंज’ लाइन्‍स के साथ दिसंबर में एक टीजर वीडियो भी पोस्‍ट किया था।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *