Avatar 2 Box Office Collection Day 17 : नए साल 2023 पर भी अवतार 2 की शानदार कमाई, जानें अबतक का कलेक्‍शन

Avatar 2 Box Office Collection Day 17 : अवतार: द वे ऑफ वॉटर की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही भारत में 40 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी। तभी से इसकी कमाई के आकंड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह फिल्म हर रोज डबल डि‍जि‍ट में कलेक्‍शन कर रही है। नए साल के मौके पर भी अवतार 2 ने भारत में शानदार कमाई की है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने 16 दिसंबर को रिलीज के दिन 40.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फ‍िल्‍म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फ‍िल्‍म बन गई थी। पहले नंबर पर  एवेंजर्स एंडगेम (2019) फिल्म आती है। उस फ‍िल्‍म ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

बात करें अवतार 2 के न्‍यू ईयर ईव कलेक्‍शन की तो 31 दिसंबर को इसने 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेज किया है। इस फिल्म ने 1 जनवरी को 17 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह यह फिल्म अपनी रिलीज के 17 दिन बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है।

भारत में फिल्म ने अब तक तकरीबन 333 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स की अनुसार अगर फिल्म का इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा तो जल्द ये फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का 367 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

13 साल पहले फिल्म अवतार रिलीज की गई थी, जिसको दुनिया भर के दर्शकों का खूब प्यार मिला था। अब इसके सीक्वल को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुली फैमली की कहानी को दिखाया गया है। इसमें जेक, नेयतिरी और उसके बच्चे हैं। फिल्म पूरी तरह से आपसी प्रेम और परिवार की सुरक्षा को दिखाती है। जेम्स कैमरून द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सैम वॉशिंगटन, जो सल्दाना, सिगोर्नी वीवर, स्टेफन लैंग, केट विंसलेट अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *