नया साल मनाने के लिए गोवा नहीं, वाराणसी रही लोगों की पहली पसंद

2022 के अंत के साथ हम 2023 में प्रवेश कर चुके हैं, जिसके साथ ही कई कंपनियों ने बीते वर्ष में उनके डेटा को शेयर करना शुरू कर दिया है। होटल चेन OYO ने भी अपना एक दिलचस्प डेटा शेयर किया है, जिससे पता चला है कि भारत में नया साल मनाने के लिए गोवा सबसे पॉपुलर जगह नहीं थी, बल्कि लोगों ने एक ऐसे शहर का रुख किया है, जो आध्यात्म के लिए जानी जाती है। 

OYO के CEO रितेश अग्रवाल (Ritesh Agarwal) ने सोशल मीडिया पर बताया कि 2022 के आखिरी दिन नया साल मनाने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों ने वाराणसी का रुख किया। उन्होंने बताया कि नए साल के लिए लोगों ने गोवा से ज्यादा वाराणसी के लिए होटल बुकिंग की। एक ओर गोवा बीच और नाइटलाइफ के लिए पॉपुलर है, वहीं इसके बिल्कुल विपरीत उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी को भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में माना जाता है।
 

अग्रवाल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) “गोवा से बुकिंग घंटे के हिसाब से बढ़ रही है। लेकिन अंदाजा लगाइए कि कौन सा शहर गोवा को पछाड़ रहा है? वाराणसी। पुनश्च: हम वैश्विक स्तर पर लगभग 700+ शहरों में सोल्ड आउट हो चुके हैं।”

कोविड महामारी की शुरुआत के बाद से इस बार नए साल में कोविड के डर को नकारते हुए बड़े पैमाने पर शिमला, गोवा, आगरा और वाराणसी जैसे पॉपुलर लोकेशन का रुख किया।
 

अग्रवाल के अनुसार, ग्लोबल स्तर पर 4.50 लाख से ज्यादा बुकिंग नए साल की शाम के लिए थी, जो 2021 की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा थी।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने बताया कि बीते पांच वर्षों में इस बार OYO ने सबसे ज्यादा बुकिंग ली। उन्होंने लिखा, (अनुवादित) “हम आज पिछले 5 वर्षों में भारत के लिए प्रति होटल प्रति दिन उच्चतम बुकिंग भी देख रहे हैं।”

31 दिसंबर को रात 9 बजे किए गए उनके ट्वीट में एक ग्राफ शेयर किया गया था, जिसमें अग्रवाल ने बताया कि ट्वीट करने तक, OYO ऐप पर प्राइस चेंज 1.27 करोड़ गुना तक बढ़ गया था।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *