Jio True 5G नेटवर्क 2023 तक पूरे भारत में होगा उपलब्ध, मिलेगी 1 Gbps से ज्यादा की स्पीड

Reliance Jio अपने True 5G नेटवर्क को तेजी से देश के कोने-कोने में फैलाने में लगी है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने अभी तक, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, गुजरात, वाराणसी सहित कई शहरों तक अपने हाई-स्पीड मोबाइल नेटवर्क का विस्तार कर दिया है और हाल ही में 5G नेटवर्क को एक साथ 11 शहरों में शुरू करने की घोषणा के बाद अब, कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने दावा किया है कि 2023 में Jio True 5G नेटवर्क को पूरे देश में फैला दिया जाएगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने पुष्टि की है कि 2023 में Jio 5G सर्विस को पूरे भारत में शुरू किया जाएगा। बता दें कि नेटवर्क रोलाउट की शुरुआत में Airtel और Jio ने भी कहा था कि ये एक चरणबद्ध रोलआउट होगा और पैन इंडिया 5G सर्विस के लिए 2024 की शुरुआत तक का समय लग सकता है।

रिलायंस फैमिली डे समारोह में बोलते हुए (via TOI), मुकेश अंबानी ने कहा कि “Jio की 5G तैनाती 2023 में पूरी हो जाएगी।” उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण-शहरी में अंतर को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “चूंकि हर एक गांव में 5जी कनेक्टिविटी होगी, इसलिए भारत के पास ग्रामीण-शहरी विभाजन को पूरी तरह से मिटाने का एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसने हमारे देश को इतने लंबे समय तक प्रभावित किया है।”

हाल ही में रिलायंस जियो (Jio) ने अपना सबसे बड़ा 5G रोलआउट किया है। कंपनी ने एक साथ 11 शहरों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्‍च किया। जियो ने बताया है कि इन 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत इनवाइट किया जाएगा और उन्हें 1Gbps से ज्यादा स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इन 11 शहरों में लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी शामिल हैं। 

जियो ने यह भी बताया कि मोहाली, पंचकूला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी समेत त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद और चंडीगढ़ ट्राईसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला वह पहला और इकलौता ऑपरेटर है। 

इससे पहले, कंपनी ने अपना True 5G नेटवर्क को कोच्चि और आंध्र प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी रोलआउट किया।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *