50 मेगापिक्सल वाले OnePlus Nord 2T 5G को 3 हजार रुपये सस्ते दाम में ले जाएं घर

OnePlus Nord 2T 5G को भारतीय बाजार में जुलाई में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब तक इस फोन की कीमत में कटौती नहीं हुई है। मगर आप इस खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब तक का सबसे तगड़ा मौका है। जी हां Flipkart पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस दौरान बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत को 3 हजार रुपये तक कम किया जा सकता है। आइए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus Nord 2T 5G पर ऑफर्स

ऑफर्स की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (2,000 रुपये) का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत यानी कि 3 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को 1,796 रुपये की ईएमआई से खरीदा जा सकता है।
 

OnePlus Nord 2T 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के तौर पर OnePlus Nord 2T 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 8GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी के तौर पर इसमें 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा के तौर पर इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *