नवंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 50 टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक स्कूटर, Hero बना नंबर 1

भारतीय बाजार दुनिया में टू-व्हीलर्स के मामले में सबसे बड़े बाजारों में से एक है। बीते महीने यानी कि नवंबर 2022 में टू-व्हीलर्स की बिक्री साल दर साल के आधार पर 19.75 प्रतिशत बढ़ी है। बीते साल नवंबर 2021 में बेची गई 9,88,634 यूनिट्स की तुलना में इस साल 11,83,904 यूनिट्स बिकी हैं जो कि 1,95,270 यूनिट्स ज्यादा है। 

बीते कुछ महीनों के जैसे Hero Splendor एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा। 21.36 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ Splendor की बिक्री नवंबर 2022 में 2,52,875 यूनिट्स रही, जो नवंबर 2021 में बेची गई 1,80,191 यूनिट्स से 40.34 प्रतिशत अधिक थी।

नवंबर 2022 में टॉप 50 टू-व्हीलर की लिस्ट में Honda Activa दूसरे नंबर पर था जो कि नवंबर 2022 में 1,75,084 यूनिट्स की बिक्री के साथ बीते साल नवंबर में बेची गई यूनिट्स 1,24,082 से 41.10 प्रतिशत अधिक थी यूनिट्स के मामले में यह 51,002 अधिक है। Activa ने इस लिस्ट में 14.79 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की। Honda Activa नवंबर 2022 में टॉप 10 स्कूटर्स में 47.38 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर भी रहा।

टॉप 50 टू-व्हीलर बिक्री नवंबर 2022
Honda CB Shine ने साल दर साल बिक्री में 37.48 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। नवंबर 2021 में बिकीं 83,622 यूनिट से बढ़कर नवंबर 2022 में 1,14,965 यूनिट हो गई, जो 31,343 यूनिट अधिक है। चौथे नंबर 4 पर HF Deluxe है, जिसकी नवंबर 2021 में बेची गई 76,149 यूनिट्स की तुलना में इस साल नंबर में बिकी 65,074 यूनिट्स से 14.54 प्रतिशत गिरावट है। Suzuki Access की बिक्री बीते साल नवंबर में बेची गई 42,481  यूनिट्स की तुलना में 13.26 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 48,113 यूनिट्स रही। वहीं TVS Jupiter ने 7.44 प्रतिशत की साल दर साल वृद्धि देखी।

Bajaj Pulsar 125 ने नवंबर 2021 में बेची 42,311 यूनिट्स की तुलना में 6.76 बढ़ोतरी देखी, इस साल 45,173 यूनिट्स की बिक्री हुई। नई Platina 110 ABS भी इस लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में Honda CB Unicorn 150 भी शामिल है जो कि नवंबर 2022 में 84.69 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 28,729 यूनिट्स है। TVS Apache की 5.19 प्रतिशत साल दर साल गिरावट के साथ 27,122 यूनिट्स बिकीं, वहीं बीते साल 28,608 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

TVS Raider  ने 26,997 यूनिट्स बिक्री के साथ बढ़ोतरी दर्ज की, RE Classic 350 भी 26,702 यूनिट्स बिक्री के साथ आगे रही, Hero Pleasure की 19,739 यूनिट्स बिकीं। वहीं Ntorq ने 11.24 प्रतिशत गिरावट के साथ 17,003 की बिक्री की जो कि बीते साल नवंबर से 19,157 यूनिट्स थी। Honda Dio ने 88.95 बढ़ोतरी के साथ 16,102 यूनिट्स की बिक्री की।

Hunter की बिक्री 15,588 यूनिट्स रही। Destini की बिक्री 15,411 यूनिट्स, Pulsar 150 की बिक्री 13,557 यूनिट्स, Pulsar 160-200 की बिक्री 13,535 यूनिट्स और Super Splendor की बिक्री 12,713 यूनिट्स रही। वहीं RayZR की बिक्री 12.55 प्रतिशत गिरावट के साथ 10,795 यूनिट्स रही।

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री नवंबर 2022
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 1338.63 प्रतिशत साल दर साल बढ़कर 10,056 यूनिट हुई, जो नवंबर 2021 में सिर्फ 699 यूनिट थी। Ather 450x की बिक्री 8,036 यूनिट्स और Bajaj Chetak की बिक्री 3,346 यूनिट थी। Okinawa Praise Pro की बिक्री 2,549 यूनिट्स रही। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की जानकारी नहीं, लेकिन रिटेल सेल्स डाटा के मुताबिक नवंबर 2022 में 16,306 यूनिट्स की बिक्री हुई।

इस लिस्ट में Fascino की यूनिट्स 9,801 यूनिट्स, Burgman की 8,803 यूनिट्स, Radeon की 8,452 यूनिट्स, Bullet 350 की 8,211 यूनिट्स, FZ की 7,988 यूनिट्स, Meteor की 7,694 यूनिट्स और R15 की 7,427 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Glamour की 7,402 यूनिट्स, MT15 की 6,335 यूनिट्स, Livoकी 6,089 यूनिट्स, Avenis की 5,231 यूनिट्स और Dream की 4,613 यूनिट्स बिकीं। 

नवंबर 2021 में बेची गई 4,257 यूनिट्स की तुलना में Bullet Electra ने 4,170 यूनिट्स के साथ 2.04 प्रतिशत की गिरावट देखी है। CT110 की बिक्री 73.41 प्रतिशत घटकर 3,509 यूनिट्स रह गई। Vespa 125, Himalayan, H’ness CB350, Zest, Passion, Pep+, Star City, Grazia के साथ Praise Pro की भी बिक्री में साल दर  साल में गिरी है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *