एलन मस्क को बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर में भारी गिरावट

दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के शेयर प्राइस में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इससे कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk को बड़ा झटका लगा है। डिमांड घटने के कारण टेस्ला के चीन में शंघाई के अपने प्लांट में प्रोडक्शन में कटौती करने की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई। 

टेस्ला का शेयर दो वर्ष से अधिक में अपने सबसे निचले स्तर पर चला गया है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 11.4 प्रतिशत गिरा था। यह आठ महीनों में इस शेयर में एक दिन की सबसे अधिक गिरावट है। मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस डील के लिए उन्होंने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा भी बेचा है। इससे भी कंपनी के शेयर प्राइस पर प्रेशर बढ़ा है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से भी टेस्ला की बिक्री पर असर हो सकता है। कंपनी के लिए चीन बड़े मार्केट्स में से एक है। 

हाल ही में टेस्ला के तीसरे सबसे बड़े शेयरहोल्डर Leo Koguan ने मस्क को कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर हटाने की डिमांड की थी। कंपनी में  Koguan के लगभग 2.27 करोड़ शेयर हैं, जिनकी वैल्यू तीन अरब डॉलर से अधिक की है। ट्विटर को खरीदने के बाद से मस्क को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से वह टेस्ला पर कम ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले Koguan को मस्क का समर्थक माना जाता था। हालांकि, वह अब मस्क के स्थान पर नए CEO की नियुक्ति चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मस्क ने टेस्ला को अकेला छोड़ दिया है और कंपनी का कोई वर्किंग CEO नहीं है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि टेस्ला के इनवेस्टर्स के लिए मस्क एक विलेन बन गए हैं। कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं लेकिन ट्विटर पर मस्क के अधिक ध्यान देने से टेस्ला के ब्रांड को नुकसान हो रहा है। पिछली कुछ तिमाहियों से इलेक्ट्रिक कार मार्केट में टेस्ला गिरकर दूसरे स्थान पर आ गई है। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *