तुनिषा शर्मा ने सुसाइड करने से पहले Instagram पर शेयर किया था ये पोस्ट, देखें

Tunisha sharma: तुनिषा शर्मा ने शनिवार 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। वह काफी छोटी उम्र की थी। उन्होंने अपने टीवी सीरियल ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के शूटिंग सेट पर मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान वह वॉशरूम गईं और काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। जिसके बाद उन्हें सीरियल के मेल लीड एक्टर शीजन खान के मेकअप रूम से दरवाजा तोड़कर निकाला गया। तुनिषा को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात ये है की उन्होंने मरने से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसे देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था की वो सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकती हैं।

तुनिषा ने सुसाइड से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। वहीं उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘जिन्हें अपने सपनों को पूरा करना होता है, वो कभी नहीं रुकते।‘ अगर एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखा जाए तो इस पोस्ट में वह पूरी तरह से हौसले से लबरेज लग रही थीं। जिंदगी के प्रति उनका पॉजिटिव माइंडसेट साफ झलक रहा था। लेकिन फिर कुछ घंटे बाद ही उनका इस तरह से अपने जीवन को खत्म कर लेना वाकई हैरान करने वाली बात है। उनके फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा था की वो अब दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ गई हैं। वहीं पुराने पोस्ट से भी वह बड़ी जिंदा दिल नजर आती हैं।
 

 

आपको बता दें की तुनिषा शर्मा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। और वह इन दिनों अली बाबा दास्तान -ए- काबुल’  लीड रोल प्ले कर रही थी। इसके अलावा उनके द्वारा किए गए सीरियल्स में चक्रवर्ती अशोक सम्राट, गब्बर पूंछवाला, भारत के वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, शेर-ए-पंजाब- महाराजा रणजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभान अल्लाह जैसे कई शोज शामिल हैं। इसके साथ ही तुनिषा ने फितूर, दबंग 3, बार-बार देखो और कहानी 3 जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *